मध्य प्रदेश Switch to English
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएँ
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मध्य प्रदेश के धार ज़िले में ₹5800 करोड़ की लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
मुख्य बिंदु
- मुद्दे के बारे में:
- मंत्री के अनुसार एक वर्ष में ₹3 लाख करोड़ के बुनियादी ढाँचे से जुड़े कार्य पूरे कर दिये जाएंगे।
- बेहतर सड़कें लॉजिस्टिक्स लागत को घटाती हैं, जिससे मेक इन इंडिया" और निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था को बल मिलता है। साथ ही रक्षा तैयारियों के लिये भी राष्ट्रीय राजमार्ग एक रणनीतिक संपत्ति हैं।
मेक इन इंडिया' पहल
- परिचय
- वर्ष 2014 में लॉन्च किये गए मेक इन इंडिया का मुख्य उद्देश्य देश को एक अग्रणी वैश्विक विनिर्माण और निवेश गंतव्य में बदलना है।
- इसका नेतृत्त्व उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (Department for Promotion of Industry and Internal Trade- DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
- यह पहल दुनिया भर के संभावित निवेशकों और भागीदारों को 'न्यू इंडिया' की विकास गाथा में भाग लेने हेतु एक खुला निमंत्रण है।
- मेक इन इंडिया ने 27 क्षेत्रों में पर्याप्त उपलब्धियांँ हासिल की हैं। इनमें विनिर्माण और सेवाओं के रणनीतिक क्षेत्र भी शामिल हैं।