नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा में बनेगा सिख गुरुओं को समर्पित संग्रहालय

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में सिख गुरुओं को समर्पित संग्रहालय बनाए जाने की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संग्रहालय में सिख गुरुओं के जीवन और उनकी शिक्षाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हरियाणा में संत महापुरुष विचार प्रसार योजना भी शुरू की है, जिसके तहत महापुरुषों और गुरुओं की जयंती मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई है।
  • हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरु रविदास विश्व महापीठ को 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की, जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की।
  • इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल ने महापीठ के ‘सामाजिक समरसता भवन’ का भी उद्घाटन किया।
  • गुरु रविदास क्षमाशील, विवेकवान और समाज के सच्चे शिक्षक थे। वे उन महान आत्माओं में से एक थे, जिनके विचार, व्यवहार, गुण और शिक्षा युगों तक लोगों का मार्गदर्शन करते रहे हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2