राज्य सरकार डिजिटल भूमि अभिलेखों की घर-घर शुरू करेगी डिलीवरी | बिहार | 12 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2022 को बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार ने विधानसभा में बताया कि बिहार सरकार जल्द ही राज्य में खतियान और मानचित्र सहित भूमि के डिजिटल दस्तावेज़ों को घर-घर पहुंचाएगी। 

प्रमुख बिंदु 


ग्रामीण स्थानीय निकाय अनुदान राशि | बिहार | 12 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने ग्रामीण स्थानीय निकायों को अनुदान प्रदान करने के लिये बिहार को 1,112.7 करोड़ रुपए की राशि जारी की। यह अनुदान सहायता वर्ष 2021-22 में बिहार राज्य को सशर्त अनुदान की दूसरी किस्त है।

प्रमुख बिंदु 


तीसरी राष्ट्रीय युवा संसद में सिद्धार्थ जोशी को मिला द्वितीय स्थान | राजस्थान | 12 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2022 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। इसमें राजस्थान के डूँगरपुर के सिद्धार्थ जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु 


वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 1652 वन्य-प्राणी | मध्य प्रदेश | 12 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2022 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू, भोपाल के संचालक एच.सी. गुप्ता ने बताया कि वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू में स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले और बाड़ों में रखे गए शाकाहारी वन्य-प्राणियों की संख्या 1652 है।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रीय युवा संसद में भोपाल की रागेश्वरी अंजना को मिला प्रथम स्थान | मध्य प्रदेश | 12 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2022 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। इनमें भोपाल की रागेश्वरी अंजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रमुख बिंदु 


साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीनदिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ | छत्तीसगढ़ | 12 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

11 मार्च, 2022 को राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में साधना कला संस्थान द्वारा आयोजित तीनदिवसीय कला सह छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


चुनाव जीतने वाले 70 प्रत्याशियों में 27 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले | उत्तराखंड | 12 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

हाल ही में चुनाव सुधार की वकालत करने वाले समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में विजयी सभी 70 प्रत्याशियों में से 19 (27 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

प्रमुख बिंदु