नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Feb 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

सैडल बाँध

चर्चा में क्यों?

 मुख्यमंत्री ने रावतभाटा स्थित राणा प्रताप सागर बाँध के अपस्ट्रीम में सैडल बाँध का निरीक्षण किया।

मुख्य बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 
  • जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें राणा प्रताप सागर-ब्राह्मणी बाढ़ सुरक्षा प्रबंधन और बीसलपुर बाँध में जल अपवर्तन परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
  • बाँध का महत्त्व: सैडल डैम के सरप्लस वाटर को ब्राह्मणी नदी से जोड़कर बीसलपुर बाँध तक ले जाया जाएगा। जिससे सरप्लस पानी का अधिकतम उपयोग किया जा सकेगा और पानी का अपव्यय नहीं होगा।
  • इस परियोजना के अंतर्गत ब्राह्मणी नदी पर एक बैराज श्रीपुरा गाँव में बनाया जाना प्रस्तावित है। साथ ही, परियोजना के अंतर्गत सुरंगों का निर्माण एवं बूंदी ज़िले  के गरडदा, अभयपुरा एवं गुढ़ा बाँध को भी भरा जाना प्रस्तावित है।

राणा प्रताप सागर बाँध

ब्राह्मणी नदी

  • ब्राह्मणी नदी चम्बल की सहायक नदी है जो मध्य प्रदेश निकलकर राजस्थान में प्रवाहित होती है।
  • ज्ञातव्य है कि ब्राह्मणी नाम की एक अन्य नदी है जो झारखंड के दुमका ज़िले से निकलकर पूर्व की और ओड़िसा राज्य में बहती है। 
  • यह नदी राउरकेला के पास शंख और दक्षिण कोयल नदियों के संगम से बनती है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2