प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

रवि चोपड़ा समिति

चर्चा में क्यों?

11 फरवरी, 2022 को पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा ने उत्तराखंड चारधाम सड़क चौड़ीकरण परियोजना के क्रियान्वयन की निगरानी के लिये सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस त्यागपत्र का कारण समिति की संस्तुतियों व सुझावों पर परियोजना से संबंधित अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाना बताया गया है।
  • गौरतलब है कि चारधाम राजमार्ग परियोजना में पर्यावरणीय पहलुओं को लेकर वर्ष 2019 में  सुप्रीम कोर्ट ने 25 सदस्यीय इस  समिति का गठन किया था।
  • इस समिति ने चारधाम परियोजना में सड़कों की चौड़ाई 5.5 मीटर तक सीमित रखने की संस्तुति की थी।
  • हालाँकि 14 दिसंबर, 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सामरिक महत्त्व वाले बदरीनाथ, गंगोत्री एवं पिथौरागढ़ राजमार्ग में सड़क की चौड़ाई 10 मीटर करने की अनुमति प्रदान कर दी थी। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow