प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय स्टेयरिंग कमेटी का गठन

चर्चा में क्यों?

8 दिसंबर, 2023 को मध्य प्रदेश राज्य शासन ने प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को दिशा एवं मार्गदर्शन देने तथा उसकी मॉनिटरिंग के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी का गठन किया है।

प्रमुख बिंदु

  • समिति में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, राजस्व, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, आदिम जाति कल्याण, सदस्य होंगे।
  • कृषि आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। समिति विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन से जुडे़ विभिन्न पहलुओं पर सभी आवश्यक निर्णय लेगी।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा की सतत् मॉनिटरिंग तथा फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिये सात कोर समूह भी गठित किये गए हैं।
  • अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, किसान कल्याण तथा कृषि, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास, राजस्व, सचिव, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, आयुक्त स्वास्थ्य, आयुक्त कृषि कोर समूह समय-समय पर प्रगति की समीक्षा कर राज्यस्तरीय स्टेयरिंग कमेटी को आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।


मध्य प्रदेश Switch to English

जीओसी सुदर्शन चक्र कोर ने दक्षिणी स्टार इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चर्चा में क्यों?

8 दिसंबर, 2023 को 263वें सेना सेवा कोर दिवस के अवसर पर भारतीय सेना द्वारा परिवर्तन वर्ष के रूप में मनाने की भावना को ध्यान में रखते हुए, जीओसी सुदर्शन चक्र कोर ने द्रोणाचल, भोपाल से दक्षिणी स्टार इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु

  • इलेक्ट्रिक कारों के स्वदेशी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा और प्रवेग की भागीदारी वाली इस रैली का उद्देश्य हरित प्रौद्योगिकियों को अपनाने के बारे में जागरुकता फैलाना है।
  • इस रैली को उपयुक्त रूप से ‘ऑलिव ग्रीन गोज ग्रीन’ थीम दी गई है। सागर, झाँसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा शहरों से गुजरते हुए रैली 800 किमी. की दूरी तय करेगी।
  • रैली के सदस्य भारतीय समसामयिक विषयों पर जागरुकता के लिये विभिन्न सैन्य चौकियों में स्कूली बच्चों, दिग्गजों और सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे।
  • ग्निवीर नामांकन योजना, मेक इन इंडिया, ग्राम सेवा देश सेवा एवं श्रीअन्न को बढ़ावा देने, स्वच्छ भारत हरित भारत और वेटरंस वी केयर सहित सेना की पहल को दर्शाएंगे।
  • इस अवसर पर जीओसी सुदर्शन चक्र कोर ने पौधा रोपण किया और ओआईसी रैली को पौधे सौंपे, जिन्हें नई दिल्ली के अंतिम गंतव्य के रास्ते में विभिन्न सैन्य चौकियों में लगाए जाने की योजना है। ईवी रैली को अंतत: नई दिल्ली में डीजीएसटी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow