प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री होंगे विष्णुदेव साय

चर्चा में क्यों?

10 दिसंबर, 2023 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में प्रदेश के आदिवासी नेता व कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को चुना है। वे राज्य के चौथे मुख्यमंत्री एवं पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे।

प्रमुख बिंदु

  • रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने राजभवन पहुँचकर राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया। 13 दिसंबर को वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से चुनकर आते हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है। वे इसी समुदाय से आते है। वे राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। वे भाजपा से भी पहले आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी को भी राज्य का पहला आदिवासी समाज से आने वाला मुख्यमंत्री माना जाता है, लेकिन उनकी जाति से जुड़ा मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।
  • विदित हो कि विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
  • उन्होंने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत 1989 में की थी। सबसे पहले उन्होंने एक गाँव के पंच के रूप में कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी ने साल 1990 में उन्हें तपकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट दिया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 1999 से 2014 तक लगातार तीन बार सांसद चुने गए।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow