मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में रुद्राक्ष से बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने के दिये निर्देश | उत्तर प्रदेश | 11 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

10 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के गोरखपुर में एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया है, जिसकी सीट क्षमता तीन हज़ार से पाँच हज़ार के बीच होगी।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा संस्कृत अकादमी ने की वर्ष 2021 के लिये साहित्यकार सम्मानों की घोषणा | हरियाणा | 11 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

9 नवंबर, 2022 को हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि राज्य की संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2021 के लिये साहित्यकार सम्मानों की घोषणा कर दी है।

प्रमुख बिंदु 

डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान के लिये डॉ. देवी सहाय पांडेय (अयोध्या) को तथा हरियाणा संस्कृत गौरव सम्मान के लिये प्रो. कमला भारद्वाज को चुना गया है।


हरियाणा को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य कृषि व्यवसाय पुरस्कार-2022’ | हरियाणा | 11 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

10 नवंबर, 2022 को भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा नई दिल्ली में इंडिया एग्रीबिज़नेस अवार्ड-2022 के तहत कृषि क्षेत्र में नीतियों, कार्यक्रमों, उत्पादन, इनपुट, प्रौद्योगिकियों, विपणन, मूल्यवर्धन, बुनियादी ढाँचे और निर्यात के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदानकर्त्ताओं को प्रस्तुत करने के लिये हरियाणा को ‘बेहतर राज्य’की क्षेणी में पुरस्कृत किया गया।

प्रमुख बिंदु 


सिंदरी प्लांट में नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन शुरू | झारखंड | 11 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2022 को झारखंड में हिंदुस्तान उर्वरक एव रसायन लिमिटेड (HURL) के सिंदरी प्लांट में नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन का काम शुरू हो गया।

प्रमुख बिंदु


छत्तीसगढ़ सरकार का विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय | छत्तीसगढ़ | 11 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

10 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है कि विद्यार्थियों को अब प्रतिवर्ष जाति प्रमाण-पत्र जारी करने की बजाय एक ही बार जाति प्रमाण-पत्र जारी किये जाएंगे। विद्यार्थियों को जारी जाति प्रमाण-पत्र स्थायी अभिलेख की तरह होंगे।

प्रमुख बिंदु


ईको पार्क से मिलेगी डांडाचली को नई पहचान | उत्तराखंड | 11 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

10 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड के नई टिहरी ज़िला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि नई टिहरी से मात्र 15 किमी. की दूरी पर स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल डांडाचली को पर्यटन विभाग द्वारा ईको पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है। मंज़ूरी मिलने के बाद डांडाचली देश-विदेश के पर्यटकों को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल की अनुभूति कराएगा।

प्रमुख बिंदु