प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Oct 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

भीम संसद रथ

चर्चा में क्यों?

10 अक्तूबर, 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में भीम संसद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने ‘संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ देश बचाओ’ रथ को भीम संसद रथ के नाम से रवाना किया।
  • भीम संसद रथ के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श, विचार एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
  • भीम संसद का आयोजन 5 नवंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।


बिहार Switch to English

बिहार ने जीती सब जूनियर बालक राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता

चर्चा में क्यों?

10 अक्तूबर, 2023 को बिहार ने सब जूनियर बालक राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप टियर-2 का खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रमुख बिंदु

  • आंध्र प्रदेश में खेले गए मैच में आयुष कुमार (कप्तान) के एकमात्र गोल की मदद से बिहार की टीम ने दिल्ली को 1-0 से पराजित किया।
  • इसके पहले सेमीफाइनल में बिहार ने असम को हराया था।
  • इस मैच में आयुष कुमार (कैप्टन), श्रवण कुमार (गोलकीपर), अजीत कुमार, मकसद अंसारी, राजकरण कुमार, अजय कुमार, विक्रम कुमार, आलोक कुमार, निलेश कुमार, करण, हिंबाराम, विक्रम राजवंशी टीम मेंबर थे।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow