उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में पेश किये चार विधेयक | उत्तर प्रदेश | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में उ.प्र. दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) संशोधन विधेयक, 2023 समेत चार विधेयक पेश किये, जिन्हें पास भी करा लिया गया।  

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश के मानगढ़ धाम में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन | राजस्थान | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2023 को राजस्थान के बांसवाड़ा ज़िले के मानगढ़ धाम पर विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदिवासी क्षेत्र के लिये अनेक घोषणाएँ कीं। 

प्रमुख बिंदु 


‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’का शुभारंभ | राजस्थान | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम सभागार में रिमोट का बटन दबाकर एवं लाभार्थी महिलाओं-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान कर ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु 


उज्जैन में बनेगा देश का पहला यूनिटी मॉल | मध्य प्रदेश | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के उज्जैन में देश का पहला यूनिटी मॉल बनेगा। इसके निर्माण के लिये वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 284 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं।  

प्रमुख बिंदु 


होम गार्ड्स को मेडल देने के लिये राज्य सरकार को भेजा जाएगा एक प्रस्ताव | हरियाणा | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

8 अगस्त, 2023 को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (होमगार्ड) के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि गृह रक्षी (होम गार्ड) स्वयं सेवकों को उत्कृष्ट सेवाएँ देने के लिये मेडल से सम्मानित करने हेतु जल्द ही एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


वन भूमि के गैर-वन संबंधी इस्तेमाल में झारखंड छठे स्थान पर | झारखंड | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक वन भूमि का गैर- वन संबंधी कार्यों में उपयोग करनेवाले शीर्ष छह राज्यों में झारखंड छठे स्थान पर है।  

प्रमुख बिंदु  


फाइलेरिया मुक्त झारखंड के लिये अभियान शुरू | झारखंड | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के 9 फाइलेरिया प्रभावित ज़िलों (चतरा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, सरायकेला, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और पश्चिमी सिंहभूम) में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिये शुरू होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए/आईडीए) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य, जहाँ तैयार की गई आंगनबाड़ी एवं बालवाड़ी गतिविधि आधारित पुस्तिका | छत्तीसगढ़ | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की दिशा में राज्य ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए बालवाड़ी एवं आंगनवाड़ी के बच्चों के लिये गतिविधि पुस्तिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के लिये दैनिक कार्य योजना का निर्माण किया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जिसने इस क्षेत्र में पुस्तिका का निर्माण किया है।  

प्रमुख बिंदु 


उत्तराखंड की जेलों में बंद 39 कैदियों को मिलेगी ‘आजादी’ | उत्तराखंड | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के डीआईजी जेल धदिराम मौर्य ने प्रदेश की सभी जेलों को जेलों में बंद 39 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगाँठ पर रिहा करने के आदेश जारी किये हैं।  

प्रमुख बिंदु 


शासन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नीति (एमएसएमई) की अधिसूचना जारी की | उत्तराखंड | 11 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की स्वीकृति के बाद शासन ने राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिये सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नीति (एमएसएमई) की अधिसूचना जारी की है।  

प्रमुख बिंदु