प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

उज्जैन में बनेगा देश का पहला यूनिटी मॉल

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के उज्जैन में देश का पहला यूनिटी मॉल बनेगा। इसके निर्माण के लिये वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 284 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं।  

प्रमुख बिंदु 

  • यह स्वीकृति भारत सरकार की ‘स्कीम ऑफ स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर केपिटल इन्वेस्टमेंट 2023-24’ के तहत दी गई है। 
  • नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने यूनिटी मॉल का निर्माण समय-सीमा में करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।  
  • यूनिटी मॉल वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट, जी.आई. प्रोडक्ट, हस्तशिल्प उत्पाद एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के प्रमोशन एवं विक्रय के लिये वन स्टाप मार्केट प्लेस के रूप में कार्य करेगा। प्रदेश में सभी ज़िलों के उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिये दुकानें रहेंगी। 
  • यूनिटी मॉल में अन्य राज्यों के प्रमुख उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे। यहाँ सभागार, खाने के स्टॉल और गार्डन भी रहेगा। 
  • उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रदेश में एक यूनिटी मॉल का निर्माण होना है। भारत सरकार से पहली स्वीकृति मध्य प्रदेश को मिली है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow