आईआईटी कानपुर ने तैयार किया आत्मघाती ड्रोन | उत्तर प्रदेश | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार दुश्मनों की खोजखबर की जानकारी देने वाले ड्रोन के सफल संचालन के बाद अब आईआईटी कानपुर ने आत्मघाती ड्रोन तैयार किया है। यह ड्रोन दुश्मन के ठिकाने पर जाकर खुद ही फट जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


विभिन्न ज़िलों में बनेंगे 10 अल्पसंख्यक छात्रावास- जयपुर में वर्किंग वुमेन हॉस्टल और जोधपुर में नागरिक सुविधा केंद्र बनेगा | राजस्थान | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को बेहतर तालीम मुहैया कराने के लिये राज्य सरकार विभिन्न ज़िलों में छात्रावास खोलने जा रही है। साथ ही जयपुर के मानसरोवर में कामकाजी महिलाओं के लिये छात्रावास और जोधपुर में अल्पसंख्यक नागरिक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट-सवाई माधोपुर के गजेंद्र को मिला एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार | राजस्थान | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में पहले दिन सवाई माधोपुर ज़िले के गजेंद्र को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए की राशि मिली।  

प्रमुख बिंदु  


जयपुर में बनेगा राजकीय अल्पसंख्यक अंग्रेजी माध्यम आवासीय विद्यालय | राजस्थान | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थीयों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये जयपुर में कक्षा 1 से 12वीं तक का महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम आवासीय विद्यालय जल्द शुरू होगा। 

प्रमुख बिंदु  


फल एवं मसाला बगीचे की स्थापना के लिये मिलेगा अनुदान | राजस्थान | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के किसानों को फल एवं मसाला बगीचे की स्थापना पर अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के लिये 23.79 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। 

प्रमुख बिंदु  


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने घोषित किये कायाकल्प अवार्ड | मध्य प्रदेश | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वर्ष 2023 के कायाकल्प अवार्ड की घोषणा की।  

प्रमुख बिंदु  


रायडीह के मांदर को मिलेगा जीआई टैग | झारखंड | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गुमला ज़िले के रायडीह प्रखंड स्थित जरजट्टा गाँव के मांदर को जीआई टैग मिलेगा। 

प्रमुख बिंदु  


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 में इस बार कुश्ती एवं रस्सीकूद प्रतियोगिता भी | छत्तीसगढ़ | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को मिली लोकप्रियता को देखते हुए इस बार हरेली तिहार के दिन शुरू होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 को और भी रोमांचक बनाने के लिये एकल श्रेणी में दो नए खेल रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी शामिल किया गया है। 

प्रमुख बिंदु  


‘पौधा तुहर द्वार’: वन मंत्री ने हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | छत्तीसगढ़ | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने ‘पौधा तुहर द्वार’योजना के तहत राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

प्रमुख बिंदु  


प्रदेश में 11 से 24 जुलाई तक ‘जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा’ | छत्तीसगढ़ | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक ‘जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा (परिवार नियोजन पखवाड़ा)’ चलाया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु  


सात पर्वतीय ज़िलों में पहली बार मिलेगा ईएसआई का लाभ, खुलेंगी डिस्पेंसरी | उत्तराखंड | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सात पर्वतीय ज़िलों में पहली बार बीमित कार्मिकों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआईसी) का लाभ देने के लिये निदेशालय इन सात ज़िलों में डिस्पेंसरी खोलेगा। वहीं, प्रदेश में तीन नए शहरों में भी ईएसआई के अस्पताल खुलने जा रहे हैं। 

प्रमुख बिंदु