चुनाव आयोग ने रालोद से छीना राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा | उत्तर प्रदेश | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

10 अप्रैल, 2023 को भारत निर्वाचन आयोग ने एक आदेश जारी करते हुए विधानसभा चुनाव में आठ सीटें जीतने वाली राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की पार्टी से उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। इस आदेश के बाद अब रालोद एक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल बन गया है।

प्रमुख बिंदु 


बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 | बिहार | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

10 अप्रैल, 2023 को बिहार कैबिनेट ने बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 को स्वीकृति दी। इसके साथ ही पुराने ढर्रे पर नियुक्तियाँ कर रही इकाइयाँ भंग कर दी गई हैं।

प्रमुख बिंदु 


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विभागीय ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’ की हेल्पलाइन का किया शुभारंभ | राजस्थान | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

10 अप्रैल, 2023 को सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने एम-गवर्नेंस के क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विभागीय योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने हेतु ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’ का वर्चुअल शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित | राजस्थान | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

10 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था।

प्रमुख बिंदु 

महात्मा ज्योतिबा फुले


टाइगर रिजर्व के प्रभावी प्रबंधन में सतपुड़ा रिजर्व देश में द्वितीय तथा कान्हा रिजर्व पाँचवें स्थान पर | मध्य प्रदेश | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

9 अप्रैल, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (MEE) के पाँचवें दौर की सारांश रिपोर्ट जारी की, जिसमें देश के 51 टाइगर रिजर्व में टॉप 5 टाइगर रिजर्व में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को द्वितीय एवं कान्हा रिजर्व को पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ है।

 प्रमुख बिंदु


हरियाणा में जीरो ड्रॉप आउट नीति पर किया जा रहा काम | हरियाणा | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

9 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश में हर बच्चे को शिक्षा के माध्यम से देश की मुख्यधारा में लाने के लिये जीरो ड्रॉप आउट की नीति पर काम किया जा रहा है ताकि अगले वर्ष तक प्रदेश में कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे।

प्रमुख बिंदु 


जीएसटी संग्रहण में हरियाणा पहुँचा देश में चौथे नंबर पर | हरियाणा | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

8 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा जीएसटी संग्रहण में पिछले वर्ष जहाँ देश में छठे नंबर पर था, इस बार चौथे नंबर पर आ पहुँचा है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर सी-20 शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन | हरियाणा | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

8 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में सिविल 20 (सी-20) के एकीकृत समग्र स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन (जी-20 के आधिकारिक कार्य समूहों में से एक) का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


‘मिलेट्स एग्री एक्सपो तथा राइजिंग हरियाणा’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम | हरियाणा | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

7 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल नेयहाँ एक मीडिया समूह द्वारा ‘मिलेट्स एग्री एक्सपो तथा राइजिंग हरियाणा’विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का द्वीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 32 करोड़ की दो महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया | हरियाणा | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

7 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम ज़िले में 32 करोड़ रुपए की लागत से तैयार दो महत्त्वपूर्ण परियोजनाएँ नामत: बसई चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) तथा सिकंदरपुर जल निकाय के कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 


कवयित्री मीनू मीना को दिया गया अंगभूमि महिला गौरव सम्मान | झारखंड | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

9 अप्रैल, 2023 को झारखंड के राँची की कवयित्री मीनू मीना सिन्हा को जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा भागलपुर, बिहार में आयोजित समारोह में विशिष्ट महिला साहित्यकार व शिक्षण में योगदान के लिये अंगभूमि महिला गौरव सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु


उत्तराखंड में वनाग्नि | उत्तराखंड | 11 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

10 अप्रैल, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में इस सीजन में वनाग्नि की 120 घटनाओं में अब तक 183.35 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुँचा है।

प्रमुख बिंदु