प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

नरेंद्र सिंह नेगी

चर्चा में क्यों?

9 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह नेगी को लोक संगीत के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिये संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से संबंधित हैं।
  • इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत ‘गढ़वाली गीतमाला’ से की थी तथा इनका पहला एल्बम ‘बुराँश’ था।
  • इन्हें मोनाल पुरस्कार, गढ़कला शिरोमणि सम्मान आदि से सम्म्मानित किया जा चुका है।

उत्तराखंड Switch to English

प्लास्टिकमुक्त देहरादून अभियान

चर्चा में क्यों?

हाल ही में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल ने बताया कि देहरादून नगर निगम के प्लास्टिकमुक्त देहरादून अभियान से 580 से भी अधिक विद्यार्थी वालंटियर जुड़ गए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • इस अभियान की शुरुआत 26 मार्च, 2022 को की गई थी।
  • इसके अंतर्गत 30 अप्रैल तक शहर के 100 स्कूलों के 25,000 विद्यार्थियों एवं परिवारों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसके तहत प्रत्येक भागीदार स्कूल में एक प्लास्टिक बैंक खोला गया है, जहाँ विद्यार्थी प्लास्टिक संग्रहण के बाद जमा कर देते हैं।
  • गौरतलब है कि यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण, 2022 के तहत लोगों की सहभागिता बढ़ाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये प्रारंभ किया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow