प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

तपन पटनायक

चर्चा में क्यों?

9 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तपन पटनायक को छऊ नृत्य कला के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिये संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया।

प्रमुख बिंदु

  • झारखंड के सरायकेला खरसावाँ ज़िले के छऊ गुरु सह-राजकीय छऊ कला केंद्र, सरायकेला के निदेशक तपन पटनायक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी छऊ नृत्य पेश कर चुके हैं।
  • तपन पटनायक ने न केवल सरायकेला बल्कि खरसावाँ एवं मानभूम शैली छऊ नृत्य के विकास में भी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • सरायकेला छऊ महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित कराने में छऊ गुरु तपन पटनायक ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • उल्लेखनीय है कि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भारत में कला के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है।

झारखंड Switch to English

विनोबा भावे विश्वविद्यालय साइबर कोर्स लॉन्च करने वाला पूर्वी भारत का प्रथम विश्वविद्यालय

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हज़ारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा साइबर विद्यापीठ फाउंडेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने के साथ ही यह साइबर कोर्स लॉन्च करने वाला पूर्वी भारत का प्रथम विश्वविद्यालय बन गया है।

प्रमुख बिंदु

  • इस साइबर कोर्स की शुरुआत जुलाई 2022 से की जाएगी।
  • विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने बताया कि विश्वविद्यालय कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डाटा साइंस पर भी कोर्स लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
  • साइबर विद्यापीठ फाउंडेशन के अनुसार, इस कोर्स के माध्यम से 10 वर्षों में 100 बिलियन डॉलर की आय अर्जित की जा सकती है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow