प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Apr 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा वार्षिक सम्मानों की घोषणा

चर्चा में क्यों?

9 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकार सम्मान योजना वर्ष 2021 के लिये विभिन्न सम्मानों हेतु साहित्यकारों का चयन कर लिया गया है। इन सम्मानों को स्वीकृति अकादमी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदान की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • डॉ. जयगवान गोयल, कुरुक्षेत्र को आजीवन साहित्य साधना के लिये अकादमी द्वारा विशेष साहित्य साधना सम्मान, 2021 प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सम्मान राशि 5 लाख रुपए है। 
  • डॉ. जयभगवान गोयल को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पँश्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान डॉ. गोयल की तीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।
  • इसी प्रकार अकादमी द्वारा समग्र लेखन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किये जाने वाले आजीवन साहित्य साधना सम्मान (राशि 7 लाख रुपए) के लिये राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव, मंडी अटेली का चयन किया गया है। 
  • इसके अलावा, महाकवि सूरदास सम्मान (राशि 5 लाख रुपए) वरिष्ठ साहित्यकार एवं गज़लकार हरेराम समीप, फरीदाबाद को दिया जाएगा। पं. माधव प्रसाद मिश्र सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिये वरिष्ठ गीतकार एवं चिंतक डॉ. रमाकांत शर्मा, भिवानी का चयन किया गया है। 
  • हिन्दी साहित्य में विशेष योगदान के लिये डॉ. प्रद्युम्न भल्ला, कैथल को बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान (2.50 लाख रुपए) तथा साहित्यिक पत्रकारिता के लिये दिये जाने वाले लाला देशबंधु गुप्त सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिये वरिष्ठ कवि एवं संपादक रघुविंद्र यादव, नारनौल का चयन किया गया है।
  • हरियाणवी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये वी.एम. बेचैन, भिवानी का पं. लखमीचंद सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिये चयन किया गया है। इसी प्रकार हरियाणवी भाषा एवं साहित्य के लिये दिये जाने वाला जनकवि मेहर सिंह सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपए) लहना सिंह अत्री, करनाल को प्रदान किया जाएगा। 
  • राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य के क्षेत्र में प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के लिये दिए जाने वाले हरियाणा गौरव सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपए) के लिये सुप्रसिद्ध गीतकार एवं चिंतक डॉ. राजेंद्र गौतम, दिल्ली का चयन किया गया है।  
  • हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये दिये जाने वाले श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान (2.50 लाख रुपए) के लिये अंजु दुआ जैमिनी एवं नमिता राकेश, फरीदाबाद का चयन किया गया है।  
  • कवि दयाचंद मायना सम्मान (राशि 2.50 लाख रुपए) शमशेर कौसलिया, महेंद्रगढ़ को प्रदान किया जाएगा। 
  • अकादमी द्वारा वर्ष 2021 से विशेष हिन्दी सेवी सम्मान (राशि 1 लाख रुपए) आरंभ किया गया है। इस सम्मान के लिये वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं चिंतक डॉ. शिव मार खंडेलवाल, सोनीपत, रवि शर्मा, लंदन (रोहतक), डॉ. सुरेंद्र गुप्त, अंबाला, श्रीमती आशा खत्री लता, रोहतक, राजेश चेतन, दिल्ली और महेंद्र जैन, हिसार का चयन किया गया है।  
  • इसी प्रकार, युवा लेखक सम्मान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद युवा लेखक सम्मान (राशि 1 लाख रुपए) के लिये श्रुति राविश, सोनीपत का चयन किया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2