प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2022 को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने राज्य की 403 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिये, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

प्रमुख बिंदु 

  • चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश की सभी 403 सीटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटों पर तथा निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है।
  • राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने 111 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर रही। सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।
  • राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने 8 तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की। 2 सीटें जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के खाते में गईं।  
  • कॉन्ग्रेस दो सीटें ही जीत पाई है, जबकि कभी उत्तर प्रदेश की एक बड़ी सियासी ताकत रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मात्र एक सीट पर ही जीत हासिल कर सकी।
  • इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 4,442 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 560 महिलाएँ थीं। इनमें से 33 महिला उम्मीदवार जीत का परचम लहराने में सफल रहीं। सबसे अधिक 25 महिलाएँ भारतीय जनता पार्टी से जीतीं। वहीं, समाजवादी पार्टी की 6 और कॉन्ग्रेस की एक महिला प्रत्याशी जीती। 2017 में 38 महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी।

मध्य प्रदेश Switch to English

32वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट, 15वीं पैरा कैनो तथा प्रथम स्टैंडअप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021-22 का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर आईपीएस अधिकारी रहे स्व. संजीव कुमार सिंह की स्मृति में किया जा रहा है। यह पहला मौका है, जब यह राष्ट्रीय प्रतियोगिाता किसी व्यक्तिविशेष के नाम से आयोजित हो रही है। 
  • भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग के सचिव ने बताया कि सीनियर आईपीएस अधिकारी रहे स्व. संजीव कुमार का खेलों में विशेष योगदान रहा है, इसलिये यह प्रतियोगिता उनके नाम से आयोजित की जा रही है।
  • 10 से 13 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों के लगभग 750 खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। मेज़बान मध्य प्रदेश के 47 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कुल 285 पदक के लिये प्रतिस्पर्धाएँ होंगी।
  • इस अवसर पर 15वीं पैरा कैनो तथा प्रथम स्टैंडअप पैडलिंग चैंपियनशिप का भी आयोजन हो रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर भारतीय टीम का भी चयन होना है, जो बीजिंग एशियन गेम में भाग लेगी। 

मध्य प्रदेश Switch to English

प्रदेश के पहले ड्रोन स्कूल का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के एमआईटीएस मैदान में रिमोट के ज़रिये ड्रोन उड़ाकर प्रदेश के पहले ड्रोन स्कूल का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि गत 11 दिसंबर को प्रदेश में पाँच ड्रोन स्कूल खोलने की घोषणा की गई थी, जिनमें से पहले स्कूल का ग्वालियर में शुभारंभ किया गया है।
  • केंद्रीय नागरिक उडन्न्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस ड्रोन स्कूल में हर माह 40 से 50 बच्चों को ड्रोन तकनीक में प्रशिक्षित किया जाएगा। ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त युवा हर माह औसतन 30 हजार रुपए की आय अर्जित कर पाएंगे। 
  • उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पाँचों ड्रोन स्कूल शुरू होने पर साल भर में लगभग ढाई हज़ार (प्रति स्कूल 500) ड्रोन पायलट तैयार होंगे। 
  • मध्य प्रदेश वर्तमान में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल में देश भर के अग्रणी राज्यों में से एक है।
  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में कृषि के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। निकट भविष्य में इस तकनीक के इस्तेमाल से क्रांतिकारी प्रगति सामने आएगी। 
  • उन्होंने कहा कि भारत सरकार के कृषि विभाग ने ड्रोन नीति जारी कर दी है, जिसमें 12वीं पास बच्चे 4 लाख रुपए तक का अनुदान प्राप्त कर ड्रोन पायलट के रूप में अच्छा रोज़गार पा सकते हैं। 
  • इसी तरह यदि कृषि स्नातक ड्रोन तकनीक की कोई इकाई स्थापित करना चाहते हैं तो वह 5 लाख रुपए तक का अनुदान पा सकते हैं। इसके अलावा संस्थान भी कृषि ड्रोन नीति में 100 प्रतिशत तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। 
  • तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मकान का मालिकाना हक दिलाने में ड्रोन तकनीक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी तरह टिड्डी दल के आक्रमण को असफल करने में ड्रोन तकनीक क्रांतिकारी साबित हुई है।

छत्तीसगढ़ Switch to English

एनटीपीसी लारा को मिला सेफ्टी इनोवेशन नेशनल अवार्ड, 2021

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2022 को 18वें सेफ्टी कन्वेंशन में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, सेफ्टी एंड क्वालिटी फोरम, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले में स्थित एनटीपीसी लारा को सेफ्टी इनोवेशन अवार्ड, 2021 से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • एनटीपीसी को यह पुरस्कार प्रो. डी.पी. अग्रवाल (संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष) और डॉ. एच.ओ. ठाकरे, (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के अध्यक्ष) द्वारा प्रदान किया गया।
  • एनटीपीसी लारा की ओर से हरीश मित्तल (सीनियर मैनेजर (सेफ्टी) लारा) ने पुरस्कार ग्रहण किया।
  • कार्यस्थल पर नवोन्मेषी सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों को लागू करने के लिये ऊर्जा क्षेत्र श्रेणी में एनटीपीसी लारा को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के तालुक पुसोर के गाँव लारा के पास स्थित एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। इसकी स्थापित क्षमता 1600 मेगावाट है। 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी इस संयंत्र की प्रमुख विशेषता है। 

उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022

चर्चा में क्यों?

10 मार्च, 2022 को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने राज्य की 70 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिये, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्वाधिक 47 सीटों पर जीत दर्ज की है तथा उसे 44.33 प्रतिशत वोट मिले है। 
  • इसके साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड में लगातार दो बार सरकार बनाने वाली पहली पार्टी होने का इतिहास रच दिया है।
  • इस चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही कि दो बार के विजेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से 6951 वोटों से पराजित हो गए।
  • भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस 19 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर रही, उसे 37.91 प्रतिशत वोट मिले।
  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और निर्दलीय 2-2 सीटों पर जीत हासिल कर सके।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow