नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Nov 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड का 23वाँ स्थापना दिवस

चर्चा में क्यों?

9 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में उत्तराखंड का 23वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • उत्तराखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) को 166 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
  • उल्लेखनीय है कि एक अलग राज्य के रूप में उत्तराखंड 9 नवंबर, 2000 को अस्तित्व में आया। इससे पूर्व यह उत्तर प्रदेश राज्य का एक भाग था। अलग राज्य उत्तराखंड की मांग 25 अगस्त, 2000 को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के पारित होने के साथ पूर्ण हुई। गठन के समय इसका नाम उत्तरांचल रखा गया।
  • उत्तरांचल 21 दिसंबर, 2006 को उत्तरांचल (नाम परिवर्तन) अधिनियम, 2006 के पारित होने पर परिवर्तित होकर उत्तराखंड हो गया तथा भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 29 दिसंबर, 2006 के अनुसार 1 जनवरी, 2007 से प्रभावी हुआ।
  • इसकी सीमा में पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण में उत्तर प्रदेश तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ उत्तर पूर्व में हैं, जो नेपाल तथा चीन से मिलती हैं। राज्य में 13 ज़िले, यथा- देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत तथा पिथौरागढ़ हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2