नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 15 लाख रुपए

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2022 को हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में ओलंपिक की तर्ज़ पर अन्य राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से लाए गए अभिनंदन प्रस्ताव के पारित होने के बाद यह घोषणा की। गौरतलब है कि भूपेंद्र हुड्डा ने सदन में राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिये अभिनंदन प्रस्ताव रखा था।
  • खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश का एक खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहा है, उसे 15 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पहली बार 15 लाख रुपए इनाम दिया था।
  • खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीते गए कुल मेडल में से लगभग 33 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही।
  • खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेता को 1.50 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपए का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2