‘खेल साक्षरता मिशन’ | राजस्थान | 10 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

9 अगस्त, 2021 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने ओलंपिक खेलों के प्रति जागरूकता और इससे नई पीढ़ी को जोड़ने के लिये चलाए गए ‘खेल साक्षरता मिशन’ चल वाहन का राजभवन में अवलोकन किया।

प्रमुख बिंदु

यह वाहन विभिन्न राज्यों से होता हुआ सोमवार को जयपुर पहुँचकर नई दिल्ली के लिये रवाना हुआ।

राज्यपाल मिश्र ने देशभर में ‘स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ’के अंतर्गत इस वाहन के जरिये ओलंपिक खेलों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने और इनके बारे में जागरूकता के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ’संस्था द्वारा खेलों से जुड़ी शब्दावली, खेल संस्कृति और विभिन्न खेलों के बारे में बनायी गयी ‘खेल प्रवेशिका’ के जरिये ओलंपिक खेलों के बारे में जागरूकता प्रयासों की भी उन्होंने तारीफ की।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि खेल संस्कृति का विकास सभी स्तरों पर होना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने और इसके लिये सभी स्तरों पर प्रोत्साहन दिये जाने के लिये ऐसे प्रयासों को महत्त्वपूर्ण बताया।


66वीं राजस्थान राज्य सीनियर टेबिल टेनिस प्रतियोगिता | राजस्थान | 10 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

राजस्थान में अजमेर के मूलचंद चौहान इंडोर स्टेडियम में सात व आठ अगस्त को 66वीं राजस्थान राज्य सीनियर टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु