प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

नवीन उप-तहसील बार तथा टोडरा के सृजन के प्रस्ताव को मंज़ूरी

चर्चा में क्यों? 

7 जून, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजसमंद ज़िले के बार (तहसील भीम) तथा सवाई माधोपुर ज़िले के टोडरा (तहसील सवाई माधोपुर) को नवीन उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। 

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।  
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। 
  • नवीन उप-तहसील बार में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मंडल तथा 36 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप-तहसील टोडरा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मंडल और 51 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। 
  • गौरतलब है कि 6 जून, 2022 को मुख्यमंत्री ने सीकर ज़िले की पाटन तथा रींगस उप-तहसील को भी तहसील में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। 

राजस्थान Switch to English

खाद्य सुरक्षा सूचकांक, 2021-22 में राजस्थान 10वें स्थान पर

चर्चा में क्यों? 

7 जून, 2022 को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का चौथा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) जारी किया, जिसमें राजस्थान को 10वाँ स्थान मिला है। 

प्रमुख बिंदु 

  • मंडाविया ने एफएसएसएआई द्वारा ईट राइट रिसर्च अवार्ड्स और ग्रांट्स फेज-II, ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज फेज-III, स्कूल स्तर पर एक प्रतियोगिता सहित विभिन्न नवीन पहलों की शुरुआत की। 
  • खाद्य सुरक्षा सूचकांक, 2021-22 में 17 बड़े राज्यों के बीच तमिलनाडु 82 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि गुजरात 77.5 अंकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 70 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है 
  • बड़े राज्यों की श्रेणी में राजस्थान 50.5 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है।    
  • छोटे राज्यों में गोवा ने अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी, जबकि मणिपुर और सिक्किम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। केंद्रशासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ ने शीर्ष तीन रैंक हासिल की।   
  • गौरतलब है कि राज्यों को खाद्य सुरक्षा के पाँच मानकों- मानव संसाधन और संस्थागत डेटा, अनुपालन, खाद्य परीक्षण सुविधा, प्रशिक्षण क्षमता निर्माण और उपभोक्ता सशक्तीकरण पर आँका गया है।  
  • खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2018-19 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य देश में खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिक तंत्र में एक प्रतिस्पर्धी और सकारात्मक बदलाव लाना था। नागरिकों के लिये सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने के लिये राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रेरित करने के लिये भी यह कदम उठाया गया था। 

राजस्थान Switch to English

अवनी लेखरा ने पैरा-शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड

चर्चा में क्यों? 

7 जून, 2022 को भारत की स्टार पैरा-शूटर टोक्यो पैरालंपिक्स चैंपियन अवनी लेखरा ने फ्राँस के चेटियारो में पैरा-शूटिंग वर्ल्ड कप में आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल में विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। 

प्रमुख बिंदु 

  • जयपुर की 20 साल की अवनी ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंकों के साथ यह गोल्ड जीता है। इस जीत के साथ ही उन्होंने 2024 के पेरिस पैरालंपिक्स में जगह बना ली है।  
  • अवनी ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।   
  • गौरतलब है कि अवनि ने पिछले साल अगस्त में टोक्यो पैरालंपिक में एसएच 1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच 1 स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता और पैरालंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा एथलीट हैं। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow