प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

रामगढ़ में विश्व भारती विश्वविद्यालय के प्रथम परिसर का भूमिपूजन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के 162वें जन्मोत्सव वर्ष समारोह में शिरकत कर विश्व भारती विश्वविद्यालय के प्रथम परिसर के लिये भूमिपूजन किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस विश्वविद्यालय का निर्माण नैनीताल ज़िले के रामगढ़ में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ पहाड़ी पर ही टैगोर हिल बसा है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ वर्षों पहले आकर गुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने साहित्य लिखकर विश्व के नक्शे में रामगढ़ का नाम अमिट कर दिया था।
  • इस विश्वविद्यालय को बनाने के लिये मुख्यमंत्री ने 45 एकड़ भूमि ‘शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालय’ नामक ट्रस्ट को दान की थी।

उत्तराखंड Switch to English

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी को ‘उत्तराखंड रत्न’ सम्मान

चर्चा में क्यों?

9 मई, 2022 को ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटलेक्चुअल संस्था की ओर से नैनीताल में मनाई गई 44वीं वर्षगाँठ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये प्रो. एन.के. जोशी को ‘उत्तराखंड रत्न’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • प्रो. जोशी को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, विश्वविद्यालय में लागू नवाचार, अभिनव, नवप्रवर्तन कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन एवं उत्कृष्टता के साथ की गई अकादमिक सेवाओं को रेखांकित करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है।
  • प्रो. जोशी के प्रयासों से कुमाऊँ विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के शीर्ष केंद्र के रूप में जगह बना रहा है।
  • प्रो. जोशी के प्रयासों के चलते उच्च शिक्षा संस्थानों की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में कुमाऊँ विश्वविद्यालय को फार्मेसी कैटेगरी में 58वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं QD एशिया रैंकिंग में विश्वविद्यालय को 551-600 स्थान मिला है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow