नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Apr 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

लोक नर्तक राम सहाय पांडे

चर्चा में क्यों?

8 अप्रैल, 2025 को पद्मश्री से सम्मानित लोक नृत्य कलाकार राम सहाय पांडे का मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में निधन हो गया।

मुख्य बिंदु

  • राम सहाय पांडे के बारे में:
    • उनका जन्म 11 मार्च 1933 को सागर ज़िले के मड़धार पठा गाँव में हुआ था।
    • वे एक कृषक ब्राह्मण परिवार से थे और चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।
    • उन्होंने राई नृत्य को सम्मानित कला के रूप में स्थापित किया। उन्होंने राई नृत्य को 24 देशों में पहचान दिलाई और बुंदेलखंडी लोक नृत्य नाट्य कला परिषद की स्थापना की।
    • वर्ष 2022 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 
    • इसके अलावा, वर्ष 1980 में उन्हें 'नृत्य शिरोमणि' की उपाधि से नवाजा गया।

राई नृत्य

  • राई नृत्य बुंदेलखंड का सबसे प्रसिद्ध नृत्य है। 
  • यह नृत्य विशेष रूप से विवाह और जन्म उत्सव जैसे विशेष अवसरों पर किया जाता है।
  • इसमें पुरुष और महिलाएँ  दोनों नाचते हैं। राई नृत्य करने वाली महिलाओं को बेड़नियाँ और पुरुषों को मृदंगधारी कहते हैं।
  • महिलाएँ पैरों में घुंघरू बाँधकर और सज-धज कर मृदंग की थाप पर नाचती हैं। इस दौरान पुरुष और महिलाएँ देशी स्वांग भी गाते हैं।
  • राई नृत्य न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखता है, बल्कि इसमें छिपी लोक कला और परंपराओं को भी प्रकट करता है, जो बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक हैं।
  • मध्य प्रदेश में बेदिया जनजाति इस लोक नृत्य को करती है।
  • वैश्य समुदाय में बच्चे के जन्म के अवसर पर यह अहीर जनजाति की महिलाओं द्वारा भी किया जाता है।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2