प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

‘राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई योजना’ के अंतर्गत लगभग 463 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी

चर्चा में क्यों?

8 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु डिग्गी, फार्म पौंड एवं सिंचाई पाइपलाइन आदि कार्यों के लिये ‘राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई योजना’के अंतर्गत लगभग 463 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

प्रमुख बिंदु 

  • आगामी 2 वर्षों में फार्म पौंड निर्माण के लिये 30 हज़ार किसानों को लाभान्वित करने के लक्ष्य को बढ़ाकर 50 हज़ार किया गया है। इस पर कुल 261.75 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • योजना में अनुसूचित जाति-जनजाति के गैर लघु-सीमांत कृषकों को भी अब लघु-सीमांत किसानों के समान 10 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान मिलेगा।
  • किसानों को प्रोत्साहित करने एवं संबल प्रदान करने के लिये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौंड निर्माण हेतु अनुदान सीमा को भी 90 हज़ार से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपए किया गया है।
  • आगामी 2 वर्षों में 40 हज़ार किसानों को 16 हज़ार किमी. सिंचाई पाइपलाइन के लिये अनुदान दिया जाएगा। इस पर वर्ष 2023-24 में 43.20 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे। वहीं, 5000 डिग्गियों के निर्माण पर वर्ष 2023-24 में 158 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में सिंचाई के जल की उपलब्धता एवं सूक्ष्म सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने संबंधी घोषणाएँ की गई थीं।

राजस्थान Switch to English

प्रदेश में खुलेंगे नए पुलिस कार्यालय, थाने एवं चौकियाँ

चर्चा में क्यों?

8 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को अधिक मज़बूत करने और इसकी आमजन तक सुगम पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों को खोलने की मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु 

  • उन्होंने कार्यालयों के लिये 1369 पदों के सृजन और आवश्यक संसाधनों के लिये लगभग 201 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है।
  • मुख्यमंत्री के निर्णय से वैर (भरतपुर), परबतसर (नागौर), खैरवाड़ा (उदयपुर), एडीएफ (धौलपुर) एवं लालसोट (दौसा) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे।
  • इसी प्रकार अरनोद (प्रतापगढ़), तालेड़ा (बूंदी), पहाड़ी (भरतपुर), गंगाशहर (बीकानेर), रामसर (बाड़मेर), बौंली (सवाईमाधोपुर), खंडेला (सीकर), अजीतगढ़ (सीकर), सिवाना (बाडमेर) एवं आहोर (जालौर) में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे।
  • वैशाली नगर (अलवर), मुक्ता प्रसाद नगर (बीकानेर), श्रीनाथ जी (राजसमंद), गोकुलपुरा (सीकर) एवं सदर पुलिस थाना बयाना (भरतपुर) में नवीन शहरी पुलिस थाने खुलेंगे। इसी प्रकार बासदयाल (अलवर), हदां (बीकानेर), राहुवास (दौसा), तनोट (जैसलमेर) एवं गोठड़ा (झुंझुनूँ) में नवीन ग्रामीण थाने खुलेंगे।
  • डीडवाना (नागौर), नावाँ (नागौर) एवं कोटपूतली (जयपुर) में तीन नवीन महिला थाने खुलेंगे।
  • प्रदेश की 10 पुलिस चौकी पुलिस थानों में क्रमोन्नत की गई है। इनमें अंगाई (धौलपुर), मोर (टोंक), सुलताना (झुंझुनूँ), बबाई (झुंझुनूं), जनूथर (भरतपुर), निंबी जोधा (नागौर), बडू (नागौर), डाबला (सीकर), कैलाशनगर (सिरोही) एवं जाजोद (सीकर) पुलिस चौकी क्रमोन्नत हुई है।
  • प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में 38 नवीन पुलिस चौकियाँ भी खोली जाएंगी। इन पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों के सृजन से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।    

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow