प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

महिला मेट सम्मान उत्सव

चर्चा में क्यों?

9 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्यरत महिला मेट सम्मान उत्सव का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • सम्मान उत्सव में 75 ऐसी महिला मेट को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। कार्यक्रम में उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किये गए।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन ‘प्रदान’संस्था के सहयोग से किया गया।
  • इस अवसर पर मनरेगा आयुक्त सूफिया फारूकी वली ने कहा कि मनरेगा योजना की शुरुआत में मात्र पुरुषों को ही मेट के रूप में रोज़गार दिया गया, किंतु अब महिलाओं को भी मेट के रूप में कार्य दिया जा रहा है। 
  • महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत महिलाओं की सहभागिता और हकदारी बढ़ाए जाने के लिये प्रदेश में महिला मेट का चयन कर योजना में काम दिया जा रहा है। 
  • मेट के रूप में महिलाओं का मुख्य दायित्व श्रमिकों से रोज़गार की मांग, कार्य पर उपस्थिति एवं समय पर मज़दूरी के भुगतान में सहयोग करना है। 
  • इन महिलाओं को अर्द्धकुशल श्रमिकों के लिये लागू दर के अनुसार भुगतान किया जाता है।

मध्य प्रदेश Switch to English

आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भोपाल के अरेरा क्लब में आईटीएफ मेन्स वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट का रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस टूर्नामेंट में कुल 6 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें फ्राँस के 2, ग्रेट ब्रिटेन के 2 तथा जर्मनी, पोलैंड, जापान और चेकोस्लोवाकिया के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।
  • इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को 15 हज़ार डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन लगातार 6 वर्षों से किया जा रहा है जिसमें दुनिया के प्रतिष्ठित टेनिस खिलाड़ी भाग लेते हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के द्वितीय चरण में 26 फरवरी, 2021 से अभी तक एक करोड़ भोजन थाली का वितरण किया जा चुका है।

प्रमुख बिंदु 

  • मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान 12 अप्रैल से 27 जून, 2021 तक लागू लॉकडाउन में 27 लाख 19 हज़ार लोगों को रसोई केंद्रों से भोजन कराया गया। रसोई केंद्रों से भोजन का वितरण सतत् जारी है।
  • उल्लेखनीय है कि राज्य के गरीब एवं ज़रूरतमंद व्यत्तियों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 फरवरी, 2021 को दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना (द्वितीय चरण) प्रारंभ की गई थी। इसमें प्रदेश के 52 ज़िला मुख्यालयों एवं 6 धार्मिक नगरी- मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक, ओरछा और चित्रकूट में 100 रसोई केंद्रों का संचालन आरंभ किया गया है।
  • रसोई केंद्र में जन-सामान्य को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन के रूप में रोटी, मौसमी सब्ज़ी, दाल एवं चावल उपलब्ध कराया जाता है। रसोई केंद्रों में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति दोपहर के भोजन की व्यवस्था 10 रुपए प्रति थाली की दर से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की जा रही है।
  • रसोई केंद्रों में उपयोग में आने वाले खाद्यान्न गेहूँ एवं चावल एक रुपए प्रति किग्रा. की दर से उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

मध्य प्रदेश Switch to English

वेस्ट से वंडर मंत्र में तैयार हुआ सेल्फी प्वाइंट

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राजधानी भोपाल के प्रभात चौराहे पर ‘वेस्ट से वंडर’ के तहत बने 20 फीट ऊँचे सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • कोरोना वैक्सीन और सिरिंज की आकृति वाली इस सेल्फी प्वाइंट में ऐसी अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग किया गया है, जो कबाड़ हो चुकी थीं। भोपाल नगर निगम द्वारा इस सेल्फी प्वाइंट को लगभग 30 हज़ार वेस्ट बोतल और करीब 3 टन कबाड़ से तैयार किया गया है।
  • यह सेल्फी प्वाइंट जनजागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करेगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी देगा।
  • मंत्री सारंग ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट यह संदेश देगा कि वैक्सीन से ही सुरक्षा है, जो व्यत्ति एलिजिबल है वह टीका ज़रूर लगवाए।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2