प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

भारत की डाक्यूमेंट्री फीचर ‘राइटिंग विथ फायर’

चर्चा में क्यों?   

8 फरवरी, 2022 को भारत की डाक्यूमेंट्री फीचर ‘राइटिंग विथ फायर’ऑस्कर 2022 के लिये नोमिनेट हो गई है।

प्रमुख बिंदु 

  • ‘राइटिंग विथ फायर’उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से प्रकाशित ‘खबर लहरिया’पर आधारित है। इस डाक्यूमेंट्री का निर्देशन रिंटू थॉमस तथा सुमित घोष ने किया है।
  • ‘खबर लहरिया’भारत का एकमात्र अखबार था, जिसे सिर्फ दलित महिलाएँ संचालित करती थीं। आठ पन्नों के अखबार ‘खबर लहरिया’में महिला रिपोर्टर बदलते समाज, भ्रष्टाचार, सरकार के अधूरे वादों, गरीबों और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाती  थीं।
  • इस अखबार का प्रकाशन बुंदेलखंडी भाषा में 2002 से प्रारंभ किया गया। हालाँकि, 2015 में यह बंद हो गया। तब से लेकर अब तक मोबाइल पोर्टल पर खबर लहरिया संचालित है। 
  • उल्लेखनीय है कि ‘खबर लहरिया’के लिये इसके संस्थापक एनजीओ निरंतर को यूनेस्को किंग सेजोंग लिट्रेसी सम्मान 2009 से सम्मानित किया गया था।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow