प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में धार ज़िले के तिरला विकासखंड को भारत के मध्य क्षेत्र में प्रथम स्थान

चर्चा में क्यों?

7 दिसंबर, 2023 को भारत सरकार के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम की रैंकिंग में धार ज़िले के तिरला विकासखंड को भारत के मध्य क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नीति आयोग द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर तिरला विकासखंड को 1.5 करोड़ रुपए पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत देश के 329 ज़िलों के 500 विकासखंडों को सम्मलित किया गया है, जिसमे मध्य प्रदेश से चयनित 42 विकासखंड में धार ज़िले का विकासखंड तिरला भी शामिल है।
  • नीति आयोग के निर्देशानुसार सर्वप्रथम विकासखंड द्वारा चिंतन शिविर का आयोजन कर आकांक्षी विकासखंड को प्रेरणादायी विकासखंड में परिवर्तित करने के लिये नीति आयोग के मापदंडों पर रणनीति तैयार की गई।
  • रणनीति तैयार किये जाने के उपरांत धरातल पर कार्यों को संपन्न किया जा रहा है, जिसे गति प्रदान करने के लिये 30 सितंबर, 2023 को भारत मंडपम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संकल्प सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
  • आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चयनित 500 आकांक्षी विकासखंडों में समस्त विभागों के कार्यों में गति प्रदान कर हितग्राहियों को लाभान्वित करना है।
  • विदित हो कि मध्य प्रदेश ज़िला धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और ज़िला पंचायत के सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिम्मी बाहेती के नेतृत्व में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत अधोसंरचना एवं सामाजिक विकास जैसे कुल पाँच मापदंडों पर ज़िला धार के विकासखंड तिरला ने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow