प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा के किसानों को मिलीं कई बड़ी सौगातें

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए फसल खराब होने पर दी जाने वाली मुआवजा राशि को 12 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 15 हज़ार रुपए और 10 हज़ार राशि को बढ़ाकर साढ़े 12 हज़ार रुपए कर दिया है। इसके साथ-साथ इससे नीचे के स्लैब में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा भी की है।

प्रमुख बिंदु 

  • सरकार ने हाल ही में यह घोषणा भी की है कि 2 एकड़ भूमि के किसान को फसल बीमा प्रीमियम नहीं भरना पड़ेगा, वहीं 2 से 5 एकड़ भूमि के किसान को राहत देते हुए आधी प्रीमियम राशि सरकार की तरफ से भरने का निर्णय लिया गया है। 
  • 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसान को खुद फसल बीमा करवाना होगा। 
  • मुख्यमंत्री ने करनाल में 263 करोड़ रुपए की लागत से बनी आधुनिक सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बताया कि करनाल चीनी मिल की क्षमता को 2200 टीसीडीसी से बढ़ाकर 3500 टीसीडीसी कर दिया गया है। उन्होंने चीनी मिल कर्मचारियों को मिलने वाले 25 रुपए धुलाई भत्ते में तत्काल बढ़ोतरी करते हुए उसे 100 रुपए कर दिया है। 
  • सरकार पराली न जलाने वाले किसानों को 1 हज़ार रुपए प्रोत्साहन राशि दे रही है। इसके अलावा रेड ज़ोन इलाकों में जो पंचायतें पराली न जलाने का सर्टिफिकेट दे रही हैं, उन्हें 10 लाख रुपए की विकास अनुदान राशि भी दी जा रही है।

हरियाणा Switch to English

उड़न सिख सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल शहर के वार्ड 16 स्थित गप्पू वाला बाग स्थल पर, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से करीब 4 एकड़ में बनाए गए मिनी खेल स्टेडियम को उड़न सिख सरदार मिल्खा सिंह खेल मैदान नाम देने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्टेडियम के गेट पर सरदार मिल्खा सिंह की एक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी तथा इसके साथ लगती करीब ढाई एकड़ भूमि पर सामुदायिक केंद्र व इसके प्रथम तल पर लाईब्रेरी की स्थापना होगी। 
  • खेल मैदान के एक कोने पर योगाशैड बनाया जाएगा, जिसमें योग कक्षाएँ लगेंगी। इसके अतिरिक्त करनाल से सटे कैलाश गाँव में उपलब्ध 7 एकड़ ज़मीन पर करीब 8 करोड़ रूपए की लागत से हॉकी का एस्ट्रोट्रफ मैदान बनाया जाएगा।  
  • मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में, के.एस.सी.एल. की ओर से करीब 8 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से तैयार मिनी खेल स्टेडियम, अटल पार्क का सौंदर्यीकरण, विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा फुटपाथों पर टेक्टाईल से निर्माण कार्य सहित 4 परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

हरियाणा Switch to English

निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में एक वर्ष की छूट

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर ,2021 को हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने राज्य के निजी शैक्षणिक संस्थानों को संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) में एक वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया।

प्रमुख बिंदु

  • विज ने बताया कि एक वर्ष की छूट से राज्य में स्थापित निजी शैक्षणिक संस्थानों को 23.50 करोड़ रुपए के संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) का लाभ होगा।
  • उल्लेखनीय है कि सरकारी शैक्षणिक भवनों को भी पहले ही संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) में एक वर्ष की छूट दी गई है और इससे 10.35 करोड़ रुपए का वित्तीय खर्च आएगा।
  • इस निर्णय से राज्य के 88 निकायों के 8986 शैक्षणिक संस्थानों को लगभग 33.85 करोड़ रुपए का लाभ होगा।

हरियाणा Switch to English

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किया चीनी मिल के पिराई सत्र का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर, 2021 को हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पानीपत सहकारी चीनी मिल के 65वें पिराई सत्र का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि मिल द्वारा वर्ष 2021-22 के लिये 60 लाख क्विंटल (नई व पुरानी चीनी मिल) गन्ने की पिराई का लक्ष्य रखा गया है।
  • पिछले सीजन में सरकार द्वारा गन्ने की अगेती किस्म के लिये 362 रुपए प्रति क्विंटल तथा मध्यम व पछेती किस्म के लिये 355 रुपए प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किये गए थे, जिससे किसानों को तीन हज़ार से चार हज़ार रुपए प्रति एकड़ की अतिरिक्त आमदनी हुई थी।
  • गाँव डाहर में लगने वाली नई चीनी मिल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसका ट्रायल जनवरी माह में प्रस्तावित है। नई चीनी मिल के आरंभ होने से पानीपत ज़िला के किसानों को इसका बहुत फायदा होगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow