नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन

चर्चा में क्यों?

7 सितंबर, 2022 को बिहार के सारण ज़िले के रहने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार तथा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित रामचंद्र मांझी का पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

प्रमुख बिंदु 

  • पद्मश्री अवार्ड हासिल कर चुके रामचंद्र मांझी ‘लौंडा नाच’के लिये मशहूर थे। मांझी भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे है। लौंडा नाच से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति हासिल करने वाले मांझी 30 साल तक नाच मंडली के सदस्य रहे।
  • पँश्री के साथ-साथ उन्हें लौंडा नाच का भी सम्मान मिला। इसके अलावा संगीत नाटक अकादमी समेत अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने बिहार की लोक संस्कृति को एक अलग पहचान दिलाई।
  • गौरतलब है कि बिहार का ‘लौंडा नाच’बिहार के पुराने और बेहद प्रसिद्ध लोक नृत्यों में से एक है। इसमें लड़का, लड़की की तरह मेकअप और कपड़े पहनकर नृत्य करता है। लौंडा नाच का आयोजन लोग किसी भी शुभ मौके पर कराते हैं। वर्तमान में समाज के बीच से यह लोक नृत्य हाशिये पर जा चुका है। गिनी-चुनी ही लौंडा नृत्य मंडलियाँ बची हैं, जो इस विधा को ज़िंदा रखे हुए हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2