प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 3 सितंबर से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Aug 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा में विनेश फोगट के भव्य स्वागत की तैयारी

चर्चा में क्यों?

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा सरकार पेरिस ओलंपिक फाइनल में अयोग्य घोषित होने के बावजूद पहलवान विनेश फोगाट के भव्य स्वागत की तैयारी कर रही है।

मुख्य बिंदु

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फोगाट, जो ओलंपिक कुश्ती फाइनल के लिये अर्हता प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, को पदक विजेता के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
    • हरियाणा सरकार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को 4 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा कर रही है।
    • विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्द्धा कर रही थीं और वज़न माप के दौरान उनका वज़न 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
    • उन्होंने कुश्ती से भी संन्यास की घोषणा कर दी है।

ओलंपिक

  • परिचय:
    • ओलंपिक एक अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन है जो हर चार वर्ष में आयोजित होता है।
      • ओलंपिक का लक्ष्य खेल के माध्यम द्वारा मानव जाति का विकास करना तथा विश्व शांति में योगदान देना है।
    • ओलंपिक में शामिल हैं: ग्रीष्मकालीन खेल, शीतकालीन खेल, युवा ओलंपिक खेल।
  • इतिहास एवं उत्पत्ति :
    • ओलंपिक की जड़ें लगभग 3,000 वर्ष पहले प्राचीन ग्रीस के पेलोपोन्नीज़ क्षेत्र में पाई जाती हैं।
    • यद्यपि सटीक प्रारंभ तिथि अनिश्चित बनी हुई है, फिर भी ऐतिहासिक अभिलेखों में 776 ई.पू. का उल्लेख सामान्यतः किया गया है।
      • पियरे डी कुबर्तिन की योजना के आधार पर पहला आधुनिक ओलंपिक 1896 में एथेंस, ग्रीस में आयोजित किया गया था।
  • ओलंपिक रिंग्स:
    • ओलंपिक प्रतीक में सफेद पृष्ठभूमि पर विभिन्न रंगों (नीला, पीला, काला, हरा और लाल) के पाँच परस्पर जुड़े हुए छल्ले होते हैं।
    • ये छल्ले विश्व के पाँच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा खेलों के माध्यम से राष्ट्रों की एकता और विविधता का प्रतीक हैं


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2