प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Aug 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

झारखंड के पाँच ज़िलों में शुरू की गई एंबुलेंस सेवा

चर्चा में क्यों?

8 अगस्त, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत झारखंड में डॉयल 108 आपातकालीन सेवा के तहत एंबुलेंस की तैनाती के आदेश दिये गए हैं, जिसके अंतर्गत 5 ज़िलों का चयन किया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • राज्य में एंबुलेंस की तैनाती के पहले चरण में धनबाद, हज़ारीबाग, खूंटी, लोहरदगा एवं रामगढ़ ज़िलों के 69 बेस लोकेशन पर एंबुलेंस का ठहराव सुनिश्चित करते हुए उनके नियमित संचालन की मंज़ूरी दी गई है। 
  • एनएचएम परिसर में खड़ी सभी 206 नई एंबुलेंस को धीरे-धीरे तय जगहों पर तैनात किया जा रहा है।  
  • दूसरे चरण में राँची, गिरिडीह, दुमका, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और पाकुड़ ज़िलों में एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी, इसके लिये चालकों और पैरा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की भर्ती की जा रही है। 
  • विदित है कि पुरानी कंपनी मेसर्स जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड की जगह पर अब सिकंदराबाद की नई कंपनी जीबीके इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज) इसकी ज़िम्मेदारी संभालेगी। 
  • पुरानी कंपनी जिकित्जा को 18 अगस्त की रात बारह बजे तक संबंधित कंपनी को हैंडओवर करने को कहा गया।
  • ज्ञातव्य है कि झारखंड में 14 नवंबर, 2017 से नि:शुल्क 108 एंबुलेंस सेवा चलाई जा रही है। एमओयू के तहत 14 नवंबर, 2022 को कंपनी का सरकार के साथ एग्रीमेंट समाप्त हो गया था। 
  • एंबुलेंस सर्विस का लाभ घायलों, सामान्य मरीज़ों व प्रसूताओं को इमरजेंसी सेवा के तहत मिलेगा। 
  • राज्य में कहाँ कितनी एंबुलेंस शुरू होंगी? 
    • धनबाद 27 
    • हज़ारीबाग 19 
    • रामगढ़ 10 
    • लोहरदगा 6 
    • खूंटी 6 
  • संबंधित ज़िलों में किसी हादसे में घायल को इलाज के लिये अस्पताल पहुँचाना हो, परिवार में किसी बीमार व्यक्ति या बुजुर्गों को घर से स्वास्थ्य जाँच करवाने के लिये अस्पताल ले जाना हो या फिर गर्भवती महिला को डिलिवरी के लिये, लोगों को 108 नंबर पर कॉल करने पर केस के अनुसार तुरंत सेवा उपलब्ध होगी। सभी एंबुलेंस की सेवा 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। 
  • ये सुविधाएँ होंगी: 
    • 51 वेंटिलेटर सपोर्टेड एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) 
    • 131 ऑक्सीजन युक्त बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) 
    • 24 चाइल्ड केयर सपोर्टेड नियो नेटल लाइफ (एएलएस नियो नेटल) सपोर्ट एंबुलेंस


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow