प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

चर्चा में क्यों

7 अगस्त, 2021 को हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रमुख बिंदु

  • नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर तालिका में पहला स्थान हासिल कर देश को टोक्यो ओलंपिक का पहला और व्यक्तिगत श्रेणी में ओलंपिक का दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।
  • नीरज हरियाणा के पानीपत ज़िले के ‘खंडरा’ गाँव के निवासी हैं।
  • वर्ष 2016 से नीरज भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में राजपूताना राइफल्स यूनिट में सूबेदार के पद पर हैं।
  • नीरज चोपड़ा को वर्ष 2018 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • नीरज ने भारत को 10वाँ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाया है, गौरतलब है कि 8 स्वर्ण पदक पुरुष हॉकी टीम ने और 1 स्वर्ण पदक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक) द्वारा जीता गया था।
  • नीरज के अब तक के अन्य खेलों में स्वर्ण पदक:
    1. 2018 जकार्ता, एशियाई खेल 
    2. 2018 गोल्ड कोस्ट, राष्ट्रमंडल खेल 
    3. 2017 भुवनेश्वर, एशियाई चैंपियनशिप 
    4. 2016 गुवाहाटी/शिलांग, दक्षिण एशियाई खेल

हरियाणा Switch to English

हरियाणा में ‘GST मॉडल-2’ लॉन्च

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में जीएसटी के कार्यान्वयन हेतु जीएसटी ‘मॉडल-2’ की नई प्रणाली का उद्घाटन किया है। 

प्रमुख बिंदु

  • इस पहल से प्रदेश में कर संचय बढ़ने के साथ-साथ व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न्स फाइल करने में भी आसानी होगी।
  • राज्य के जीएसटी ‘मॉडल-1’ को बदलकर ‘मॉडल-2’ की नई प्रणाली में परिवर्तित करने से विभाग का कामकाज पहले की तुलना में अधिक आधुनिक, तेज और बेहतर डेटा की गुणवत्ता वाला बन गया है।
  • उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस अवसर पर आबकारी एवं कराधान विभाग को आधुनिक तकनीक से अपडेट रखने की भी बात की।
  • गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा ने 4 मई, 2017 को ‘हरियाणा वस्तु एवं सेवा कर विधेयक, 2017’ पारित किया था, जिसे 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया।

हरियाणा Switch to English

रंजीता शर्मा : ‘स्वार्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड’ पाने वाली देश की पहली महिला

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के आरआर-72 बैच की अधिकारी ‘रंजीता शर्मा’ आईपीएस एसोसिएशन के ‘स्वार्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड’ को प्राप्त करने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी हैं।

प्रमुख बिंदु

  • ‘स्वार्ड ऑफ ऑनर अवॉर्ड’ प्रशिक्षण के दौरान ‘फील्ड ट्रेनिंग’ के आधार पर दिया जाता है।
  • ट्रेनिंग के दौरान रंजीता शर्मा ने वितरित की गई कुल 50 ट्राफियों में से आठ ट्राफियाँ जीतने की उपलब्धि हासिल की है।
  • रंजीता शर्मा रेवाड़ी ज़िले के गाँव ‘डहीना’ की निवासी हैं और ये वर्ष 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow