प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 Mar 2022
  • 1 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

उत्तर प्रदेश की आरती राणा और नीरजा माधव ‘नारी शक्ति पुरस्कार’से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली उत्तर प्रदेश की आरती राणा और नीरजा माधव को ‘नारी शत्ति पुरस्कार’से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। वर्ष 2020 और 2021 के लिये 14-14 पुरस्कार दिये गए तथा एक पुरस्कार संयुत्त रूप से दो महिलाओं को प्रदान किया गया। 
  • ये पुरस्कार उद्यमशीलता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, वन्यजीव संरक्षण, भाषा विज्ञान, मर्चेंट नेवी, शिक्षा, साहित्य, स्टेम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) और दिव्यांगजन अधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओ को दिये गए।
  • उत्तर प्रदेश की आरती राणा को वर्ष 2020 के लिये तथा नीरजा माधव को वर्ष 2021 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • आरती राणा उत्तर प्रदेश के खीरी की एक हथकरघा बुनकर और शिक्षिका हैं, उन्होंने 800 से अधिक थारू महिलाओं को शिल्प का प्रशिक्षण दिया है और 150 महिला स्वयं सहायता समूहों की स्थापना की है।
  • हिन्दी लेखिका नीरजा माधव को हिन्दी साहित्य के माध्यम से हाशिये के लोगों के लिये उनके काम के सम्मान में नारी शत्ति पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने हिजड़ों और तिब्बती शरणार्थियों के लिये विश्वशांति, अधिकारों और आरक्षण को बढ़ावा दिया है।
  • उल्लेखनीय है कि कमज़ोर और हाशिये पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को हर वर्ष नारी शत्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के कारण 2020 का नारी शत्ति पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं हो पाया था।

बिहार Switch to English

बिहार की अनीता गुप्ता ‘नारी शक्ति पुरस्कार’से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली बिहार की अनिता गुप्ता को ‘नारी शत्ति पुरस्कार’से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। वर्ष 2020 और 2021 के लिये 14-14 पुरस्कार दिए गए तथा एक पुरस्कार संयुत्त रूप से दो महिलाओं को प्रदान किया गया।
  • ये पुरस्कार उद्यमशीलता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, वन्यजीव संरक्षण, भाषा विज्ञान, मर्चेंट नेवी, शिक्षा, साहित्य, स्टेम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) और दिव्यांगजन अधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिये गए।
  • भोजपुर, बिहार की सामाजिक उद्यमी (एंटरप्रेन्योर) अनीता गुप्ता को वर्ष 2020 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 50 हज़ार से अधिक वंचित ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित किया है।
  • उल्लेखनीय है कि कमज़ोर और हाशिये पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को हर वर्ष नारी शत्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के कारण 2020 का नारी शत्ति पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं हो पाया था।

राजस्थान Switch to English

राजस्थान की मांड एवं भजन गायिका नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें राजस्थान की मांड और भजन लोकगीत गायिका बतुल बेगम भी शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने वर्ष 2020 और 2021 के लिये 28 पुरस्कार प्रदान किये। हर साल के लिये 14-14 पुरस्कार दिये गए तथा एक पुरस्कार संयुक्त रूप से दो महिलाओं को प्रदान किया गया।
  • ये पुरस्कार उद्यमशीलता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, वन्यजीव संरक्षण, भाषा विज्ञान, मर्चेंट नेवी, शिक्षा, साहित्य, स्टेम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) और दिव्यांगजन अधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिये गए।
  • भारतीय लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिये राजस्थान की मांड और भजन लोकगीत गायिका बतुल बेगम को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि कमज़ोर और हाशिये पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को हर वर्ष नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के कारण 2020 का नारी शक्ति पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं हो पाया था।
  • वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राजस्थान की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कौशल्या एएनएम सांगानेर, जयपुर और सुनीता महिया एएनएम सीएचसी मकराना, नागौर को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
  • उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता कौशल्या ने 76 हज़ार से ज़्यादा लोगों का टीकाकरण करवाया, वहीं एएनएम सुनीता महिया ने 74 हज़ार से ज़्यादा लोगों का कोविड वैक्सीनेशन करवाया जो कि देश में रिकॉर्ड उपलब्धि है।

मध्य प्रदेश Switch to English

टाइम्स पैशन ट्राइबल ट्रेल एवं ताज ट्राइबल फूड फेस्टिवल

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मध्य प्रदेश पर्यटन, टाइम्स ऑफ इंडिया और ताज ग्रुप द्वारा आयोजित टाइम्स पैशन ट्राइबल ट्रेल एवं ताज ट्राइबल फूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज के शिल्प, कला और खाद्य पदार्थों की उचित विपणन व्यवस्था के प्रयास की दिशा में यह आयोजन एक सार्थक पहल है।
  • ताज ग्रुप की जनरल मैनेजर कनिका हसरत ने बताया कि जनजातीय समाज के रहन-सहन और खान-पान का गहन अध्ययन, शोध और प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का परिणाम इस फूड फेस्टिवल का आयोजन है। 
  • इस अवसर पर लोक कलाकार पँ विभूषण से सम्मानित छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई द्वारा अपने विशिष्ट वेग और संप्रेषण के द्वारा महाभारत के दु:शासन वध के प्रसंग को प्रस्तुत किया गया।
  • समारोह में अनूपपुर की ज़िलाधिकारी सोनिया मीणा ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को ‘अनूपपुर फूड कल्चर एवं टूरिज़्म’पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की।

मध्य प्रदेश Switch to English

कौशल विकास, सीमेंस इंडिया और जीआईज़ेड इंडिया के मध्य हुआ त्रिपक्षीय एमओयू

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को औद्योगिक मूल्य संवर्द्धन के लिये कौशल सुदृढ़ीकरण योजना (STRIVE) में इंडो-जर्मन इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम (IGNITE) के लिये मध्य प्रदेश कौशल विकास, सीमेंस इंडिया एवं जीआईज़ेड (GIZ) इंडिया के मध्य त्रिपक्षीय एमओयू संपादित किया गया।।

प्रमुख बिंदु 

  • मध्य प्रदेश कौशल विकास के संचालक जितेंद्र सिंह राजे, सीमेंस इंडिया के धर्मवीर सिंह एवं जीआईज़ेड इंडिया की उषा गणेश ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किये।
  • संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि इंडो-जर्मन इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम (IGNITE) का उद्देश्य जर्मन डूअल व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण मॉडल के आधार पर भारत में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण के लिये रूपरेखा की स्थिति निर्मित करना है। 
  • उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के चार इंडस्ट्री क्लस्टर एवं संबंधित 34 शासकीय आईटीआई को आईजीएनआईटीई प्रोग्राम के लिये चयन किया गया है। इसमें ग्वालियर-शिवपुरी इंडस्ट्री क्लस्टर में 7 शासकीय आईटीआई तथा जबलपुर-कटनी क्लस्टर, सागर-दमोह क्लस्टर एवं रीवा-सतना इंडस्ट्री क्लस्टर में 9-9 शासकीय आईटीआई का चयन किया गया है।
  • इस एमओयू के तहत सीमेंस इंडिया और जीआईज़ेड. (GIZ) के विशेषज्ञों द्वारा आईटीआई के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी, ट्रेड के प्रशिक्षण अधिकारियों की क्षमता निर्माण एवं आईटीआई के 5 ट्रेड इलेक्ट्रिशन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रानिक्स मेकैनिक के ट्रेनीज़ को इंडस्ट्री क्लस्टर में ‘इन प्लांट ट्रेनिंग’और ‘ग्रीन स्किल्स’में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिली कई सौगातें

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश के महिला-बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक, शारीरिक और मानसिक उत्थान के लिये विभिन्न कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

प्रमुख बिंदु 

  • महिला-बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को बैंकों से होने वाली प्रक्रियागत परेशानी को ध्यान में रखते हुए, धनाभाव को दूर करने के लिये पंजाब नेशलन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ऋण उपलब्ध कराने की विशेष योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रदेश के लगभग 7136 महिला समूहों को 180 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। 
  • विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं के लिये अपराजिता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। इसमें प्रत्येक ज़िले की 150 किशोरी बालिकाओं को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो एवं कुश्ती में 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
  • महिला-बाल विकास विभाग के महिला मैदानी अमले के स्वास्थ्य और पोषण स्तर के परीक्षण एवं उपचार के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी प्रारंभ किया गया है। 
  • अपर मुख्य सचिव अशोक शाह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व-सहायता समूहों के हितग्राहियों को बैंक के सहयोग से 8 ऑटो और एक ई-रिक्शा की प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया। 
  • संचालक महिला-बाल विकास डॉ. राम राव भोसले ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 41 लाख से ज्यादा बच्चों को ‘लाडली लक्ष्मी योजना’का लाभ मिला है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि जो पंचायत बेटियों के जन्म का उत्सव मनाएगी उसे ‘लाडली फ्रेंडली’घोषित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

पन्ना टाइगर रिज़र्व में हुई गिद्धों की जीपीएस टैगिंग

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को पन्ना टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पन्ना टाइगर रिज़र्व में गिद्धों के व्यवहार और रहवास के मामले में प्रामाणिक जानकारी जुटाने में देश में पहली बार अनूठी पहल हुई है। यहाँ गिद्धों को पकड़कर जीपीएस टैगिंग की जा रही है।

प्रमुख बिंदु 

  • पन्ना टाइगर रिज़र्व में गिद्धों पर जीपीएस टैगिंग का कार्य पन्ना टाइगर रिज़र्व और भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून के शोधकर्त्ता की टीम द्वारा 2020-21 एवं 2021-22 में सर्दियों के दौरान किया गया।
  • पन्ना टाइगर रिज़र्व में उपलब्ध 25 गिद्धों को सौर ऊर्जा चलित जीपीएस उपकरणों से टैग किया गया है। इसमें 3D त्वरण सेंसर शामिल हैं। जीपीएस टैग डेटा उपग्रह के माध्यम से ट्रैक किया जा रहा है। 
  • गिद्ध टेलीमेट्री परियोजना की यह बड़ी उपलब्धि है। गिद्ध टैगिंग भारत के ओल्ड वर्ल्ड गिद्धों के विलुप्त होने से रोकने और संरक्षण की सुनियोजित पहल है।
  • इस अनूठी पहल से अब तक 14 गिद्ध प्रजातियों को 24 देशों में टैग कर अध्ययन किया गया है। इसमें कोई भी भारत से नहीं है। भारत में गिद्धों की 9 प्रजातियाँ हैं। गिद्ध प्रजाति के संरक्षण में प्रदेश को अच्छे परिणाम मिले हैं। वर्ष 2021 में गिद्धों की संख्या बढ़कर 9446 हो गई है।
  • भारत में उपलब्ध गिद्धों की 9 प्रजातियों में से 3 प्रजाति संकटग्रस्त है। इनमें से 7 प्रजाति पन्ना टाइगर रिज़र्व में उपलब्ध हैं। इनमें घ्हिमालयन ग्रिफॉन, यूरेशियन ग्रिफॉन और सिनरस जैसी प्रवासी प्रजातियाँ और भारतीय लंबी चोंच वाला गिद्ध, सफेद पीठ वाला राज गिद्ध और इजिप्सियन गिद्ध जैसी प्रवासी प्रजातियाँ शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दशकों में गिद्धों की संख्या में भारी कमी आई है। गिद्धों के संरक्षण के प्रयास देश भर में तकरीबन 10-12 वर्ष पहले से शुरू हुए और टेलीमेट्री आधारित परियोजना इस दिशा में सार्थक कदम है। 
  • जीपीएस टैगिंग के माध्यम से गिद्धों के आने-जाने, प्रवास के मार्ग की जानकारी और रहवास आदि की महत्त्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इससे गिद्धों का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा।
  • इस व्यवस्था में जीपीएस टैगिंग के साथ गिद्धों के स्वास्थ्य परीक्षण में खून के नमूने लिये गए हैं। इससे गिद्धों के स्वास्थ्य का स्टेटस पता चल सकेगा। गिद्धों की यह जानकारियाँ भविष्य में गिद्धों के प्रबंधन की नीतियाँ बनाने में अहम साबित होंगी।

मध्य प्रदेश Switch to English

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिये 4 महत्त्वपूर्ण निर्णय

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में आयोजित महिला सशक्तीकरण-क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के लिये 4 महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला वित्त विकास निगम का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, 100 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष स्थापित होगा, मुख्यमंत्री महिला उद्यम शक्ति योजना शुरू की जाएगी तथा इंदौर एवं भोपाल में महिला उद्यम प्रोत्साहन के लिये इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री महिला उद्यम शक्ति योजना से महिलाओं को अपना उद्यम शुरू करने में सहायता मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • महिलाओ के उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिये इंदौर एवं भोपाल में बनने वाले इंडस्ट्रियल पार्क केवल महिलाओं के लिये होंगे।
  • मुख्यमंत्री चौहान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडन्न ने महिला स्व-सहायता समूहों को पोषण आहार संयंत्र की चाबी सौंपी तथा उन्हें बैंक लिंकेज के माध्यम से 300 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया। 
  • इसके साथ ही जल जीवन मिशन में कार्य करने के लिये महिलाओं को टूलकिट प्रदान किये गए। महिलाओं के संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कृत किया गया तथा स्व-सहायता समूह की सफलता की कहानियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश की जोधैया बाई बैगा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली मध्य प्रदेश की जोधैया बाई बैगा को ‘नारी शत्ति पुरस्कार’से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति ने 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया। वर्ष 2020 और 2021 के लिये 14-14 पुरस्कार दिये गए तथा एक पुरस्कार संयुत्त रूप से दो महिलाओं को प्रदान किया गया।
  • ये पुरस्कार उद्यमशीलता, कृषि, नवाचार, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, वन्यजीव संरक्षण, भाषा विज्ञान, मर्चेंट नेवी, शिक्षा, साहित्य, स्टेम (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) और दिव्यांगजन अधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिये गए।
  • आदिवासी बैगा कला को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिये मध्य प्रदेश की जोधैया बाई बैगा को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जनजातीय संस्कृति को कैनवास पर चित्रित करने वाली जोधैया बाई बैगा के काम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इटली और फ्राँस में प्रदर्शित किया जा चुका है। 
  • उल्लेखनीय है कि कमज़ोर और हाशिये पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में असाधारण और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को हर वर्ष नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। कोरोना महामारी के कारण 2020 का नारी शत्ति पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं हो पाया था।

हरियाणा Switch to English

लिंगानुपात में सुधार लाने के लिये बेहतर प्रदर्शन करने वाले ज़िले पुरस्कृत

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने लिंगानुपात में सुधार लाने के लिये किये गए बेहतर प्रदर्शन के लिये रोहतक, चरखी दादरी तथा जींद ज़िले को सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मंत्री कमलेश ढांडा ने ज़िला रोहतक को प्रथम, चरखी दादरी को द्वितीय तथा जींद को तृतीय पुरस्कार के लिये क्रमश: 5 लाख रुपए, 3 लाख रुपए व 2 लाख रुपए की राशि तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। 
  • इसके अलावा उन्होंने पोषण पुरस्कार, 2021-22 के विजेताओं को भी सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ज़िला मेवात को 2 लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर फरीदाबाद को 1 लाख रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ज़िला पलवल को 50 हज़ार रुपए की राशि तथा प्रशस्ति-पत्र देकर से सम्मानित किया। 
  • यमुनानगर की सुमन को 1 लाख रुपए की राशि का ‘बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार’देकर सम्मानित किया गया। 
  • इसके अलावा खेल, सामाजिक क्षेत्र, आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत वर्कर, महिला उद्यमी श्रेणी तथा सरकारी कर्मचारी श्रेणी में 46 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। 
  • इससे पूर्व कमलेश ढांडा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पर आधारित पोस्टर लाँच किया।

हरियाणा Switch to English

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये बनाया जाएगा प्राकृतिक कृषि बोर्ड

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को इस खेती के लिये सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन करने का निर्णय लिया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को ज़हरयुक्त उत्पादों से निजात दिलाने व भूमि की सेहत को बचाने के लिये प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। 
  • प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक कृषि बोर्ड के गठन हेतु 32 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिये 3 साल उत्पादन आधारित योजना को भी मूर्त रूप देने का काम किया गया है। इस योजना के तहत 100 क्लस्टर बनाए जाएंगे और प्रत्येक क्लस्टर में 25 एकड़ भूमि को भी प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जाएगा। 
  • इसके बाद सर्टीफिकेशन, ब्रांडिंग और फिर पैकेजिंग का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अगर प्राकृतिक खेती के कारण किसानों को नुकसान हुआ तो सरकार द्वारा मुआवज़े की राशि प्रदान की जाएगी।

झारखंड Switch to English

धनबाद में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘तेजस्विनी परियोजना’के अंतर्गत धनबाद में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पोषण अभियान में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविका दुमका की नूतन देवी एवं पश्चिमी सिंहभूम की रीता श्री पार्या और कोविड संक्रमण काल में सराहनीय कार्य करने वाली अमोला बास्की एवं जया बिरुली को प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
  • महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री जोबा माँझी ने कहा कि तेजस्विनी परियोजना का क्रियान्वयन 17 ज़िलों में हो रहा है। 12, 800 क्लब से 10.89 लाख युवतियाँ जुड़ी हैं। 
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री जोबा मांझी ने ‘सेतु शिक्षा पाठ्यक्रम’का विमोचन किया। सेतु शिक्षा पाठ्यक्रम राज्य के 17 ज़िलों में शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य स्कूल से दूर 8वीं से 10वीं तक की शिक्षा से 14 से 20 वर्ष की बालिकाओं को जोड़ना है।
  • मुख्यमंत्री ने योजनाओं का लाभ देने के लिये ग्रामीण महिलाओं को आधार किट भी प्रदान किया। योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए महिलाओं को किट दिया गया ताकि लाभुकों का आधार कार्ड बने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा सके।  

छत्तीसगढ़ Switch to English

राज्य पुलिस अकादमी और पुलिस प्रशिक्षण स्कूल को यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्य पुलिस अकादमी (चंदखुरी), पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (राजनांदगाँव) तथा एक पुलिस थाना सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों, पदक तथा ट्रॉफी एवं मेडल से नवाज़ा गया।

प्रमुख बिंदु 

  • यह पुरस्कार संबंधित संस्थाओं तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग वर्षों में उनके उत्कृष्ट कार्य तथा सेवाओं के लिये प्रदान किया गया है।
  • गृह मंत्रालय द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी को राजपत्रित अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2019-20 के लिये और पुलिस प्रशिक्षण स्कूल, राजनांदगाँव को नव आरक्षकों के प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के लिये यूनियन होम मिनिस्टर ट्रॉफी दी गई है। 
  • गायत्री सिंह, नजमुस साकिब एवं चित्रसेन सिंह खरसन को वर्ष 2019 के लिये तथा राम श्रृंगार यादव एवं केसरी नंदन को वर्ष 2021 के लिये ‘असाधारण आसूचना कुशलता पदक’ प्रदान किया गया है। 
  • थाना झिलमिली (ज़िला- सूरजपुर) को ‘उत्कृष्ट थाना सम्मान, 2020’ प्रदान किया गया है, जो पूरे देश में चौथे स्थान पर रहा। 
  • इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिये तथा 8 अधिकारियों-कर्मचारियों को 2020-21 के लिये यूनियन होम मिनिस्टर मेडल पुरस्कार दिया गया है।

छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2021-22

चर्चा में क्यों?

8 मार्च, 2022 को विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 पटल पर प्रस्तुत किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं -
    • वर्ष 2021-22 में स्थिर भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद बाज़ार मूल्य पर गत वर्ष 2020-21 के 2,49,683 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,78,496 करोड़ रुपए होना अनुमानित है, जो कि 11.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 
    • इसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.88 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति) में 15.44 प्रतिशत वृद्धि एवं सेवा क्षेत्र में 8.54 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।
    • वर्ष 2021-22 में स्थिर भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र तथा सेवा क्षेत्र का योगदान क्रमश: 16.73, 50.61 तथा 32.66 प्रतिशत है।
    • वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमान में प्रचलित भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाज़ार मूल्य) पर गत वर्ष 2020-21 के 3,52,161 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,00,061 करोड़ रुपए होना संभावित है, जो कि 13.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 
    • इसमें वर्ष 2020-21 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 74,652 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 81,317 करोड़ रुपए, उद्योग क्षेत्र में 1,35,985 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,59,473 करोड़ रुपए एवं सेवा क्षेत्र में 1,18,538 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,31,920 करोड़ रुपए होना संभावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में प्रतिशत वृद्धि क्रमश: 8.93, 17.27 एवं 11.29 दर्शाता है।
    • राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाज़ार मूल्य त्वरित अनुमान स्थिर भावों (आधार वर्ष 2011-12) के अनुसार गत वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2020-21 में -1.37 प्रतिशत की कमी हुई है। इसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 5.48 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में -3.89 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में -0.16 प्रतिशत की कमी हुई है जिसका मुख्य कारण कोविड-19 महामारी एवं लॉकडाउन है।
    • प्रति व्यक्ति आय (निवल राज्य घरेलू उत्पाद) प्रचलित भावों पर वर्ष 2020-21 के त्वरित अनुमान के अनुसार 1,05,778 रुपए से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 1,18,401 रुपए होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.93 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow