इंस्पायर अवार्ड में चार रैंक फिसला भागलपुर | बिहार | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

8 जनवरी, 2023 को बिहार में सर्व शिक्षा अभियान के गुणवत्ता कोषांग के अपर मुख्य कार्यक्रम समन्वयक शिव कुमार ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड में इस बार भागलपुर की रैंकिंग नीचे आ गई है, जबकि बीते साल में भागलपुर ने सूबे में तीसरा रैंक हासिल किया था।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर | राजस्थान | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

7 जनवरी, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर राज्य के जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


17वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली, 2022 | मध्य प्रदेश | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

8 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वयंसेवी संस्था आरूषि द्वारा भोपाल में आयोजित 17वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली, 2022 का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम | हरियाणा | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

8 जनवरी, 2023 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों के लिये इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम सत्र 2022-23 को लेकर लिस्ट जारी की गई, जिसमें हरियाणा प्रदेश के 329 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रपति ने कोडरमा ज़िला प्रशासन को दिया डिजिटल इंडिया अवार्ड | झारखंड | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

7 जनवरी, 2023 को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रास रूट लेवल पर आम लोगों खासकर युवाओं को कंप्यूटर की जानकारी उपलब्ध करवाने को लेकर किये गए बेहतर कार्य के लिये झारखंड के कोडरमा ज़िला प्रशासन को डिजिटल इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोडरमा के डीसी आदित्य रंजन ने ग्रहण किया।

प्रमुख बिंदु 


प्रतिवर्ष आयोजित होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक | छत्तीसगढ़ | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

8 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिये हर साल सितंबर-अक्टूबर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िला प्रशासन की वेबसाइट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार | छत्तीसगढ़ | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

7 जनवरी, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िला प्रशासन की वेबसाइट को नवाचार के लिये राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया। बिलासपुर के ज़िला कलेक्टर सौरभ कुमार ने यह अवार्ड ग्रहण किया।

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विवि पाठ्यक्रम में शामिल होगा नैतिक शिक्षा संबंधी विषय | उत्तराखंड | 09 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

8 जनवरी, 2023 को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून के सभागार में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि से संबद्ध अशासकीय व निजी शिक्षण संस्थानों के साथ हुई बैठक में बताया कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता व छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों के विकास के लिये राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विवि पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा संबंधी विषय शामिल किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु