प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

देश के सबसे बड़े स्टील ब्रिज के रूप में शुमार हुआ गांधी सेतु

चर्चा में क्यों?

7 जून, 2022 को बिहार राज्य के पटना में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी छोर का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • देश में 35 साल तक सबसे लंबा पुल रहे महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन 5 साल बाद बनकर तैयार हुआ है।
  • यह सेतु पटना से लेकर उत्तरी बिहार के लिये लाइफ लाइन होगा, अब 15 मिनट में ही पटना से वैशाली की दूरी तय हो जाएगी।
  • इसे सीमेंटेड की जगह स्टील से बनाया गया है। यह सेतु देश का सबसे बड़ा स्टील ब्रिज है। यह 5.6 किमी. लंबा है।
  • इस तरह का स्टील ब्रिज देश में पहली बार बनकर तैयार हुआ है। इसके निर्माण में 67 हज़ार टन लोहे का इस्तेमाल हुआ है।
  • विदित है कि महात्मा गांधी सेतु को 13,585 करोड़ रुपए की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत तैयार किया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow