लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के लोगो, शुभंकर, मशाल, गान और जर्सी का शुभारंभ | उत्तर प्रदेश | 08 May 2023

चर्चा में क्यों? 

5 मई, 2023 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश 2022 के आधिकारिक लोगो, शुभंकर, मशाल, गान और जर्सी को लॉन्च किया। 

प्रमुख बिंदु


भारत-नेपाल के बीच बथनाहा से एनसीवाई तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन | बिहार | 08 May 2023

चर्चा में क्यों?

7 मई, 2023 को रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक ट्रैफिक ट्रांसपोर्ट प्रदीप कुमार ओझा ने बताया कि बिहार के अररिया ज़िले के जोगबनी-विराटनगर क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक के तहत भारत-नेपाल के बीच बथनाहा से जोगबनी नेपाल कस्टम यार्ड तक निर्मित रेललाइन पर जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।  

प्रमुख बिंदु  


विश्व रिकॉर्ड में दर्ज पटना की गंगा महाआरती | बिहार | 08 May 2023

चर्चा में क्यों?

7 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार आईडीपीटीएस की ओर से पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर आयोजित 11 दिवसीय गंगोत्सव का कार्यक्रम गंगा महाआरती के अद्भुत प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। 

प्रमुख बिंदु  


जोधपुर में खुलेगी राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की स्थायी पीठ | राजस्थान | 08 May 2023

चर्चा में क्यों? 

5 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में ‘राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण’की स्थायी पीठ खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।  

प्रमुख बिंदु


मसूदा, रावतभाटा तथा नावां में खोले जाएंगे नर्सिंग महाविद्यालय | राजस्थान | 08 May 2023

चर्चा में क्यों? 

5 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर के मसूदा, चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा तथा नागौर के नावां में नवीन राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय खोलेने की  मंजूरी दी है।  

प्रमुख बिंदु 


राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 एवं ऑर्गेनिक फूड फेस्टिवल के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार | राजस्थान | 08 May 2023

चर्चा में क्यों? 

7 मई, 2023 को राजस्थान जवाहर कला केंद्र परिसर में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2023 व 3 दिवसीय ऑर्गेनिक फूड फेस्टिवल के समापन समारोह पर सहकार मेले में कारोबार एवं डिसप्ले की दृष्टि से विभिन्न समितियों को पुरस्कृत किया गया है।  

प्रमुख बिंदु 


हिन्दी फीचर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री | मध्य प्रदेश | 08 May 2023

चर्चा में क्यों? 

6 मई, 2023 को मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने श्री सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हिन्दी फीचर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’को प्रदेश में प्रदर्शन अवधि 6 मई से 5, जून 2023 तक के लिये टैक्स फ्री करने का आदेश जारी किया है।  

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में हुई ई-फर्द प्रणाली लागू | हरियाणा | 08 May 2023

चर्चा में क्यों?

6 मई, 2023 को ई गवर्नेंस से सुशासन की दिशा में बढ़ते हुए हरियाणा राज्य सरकार ने लोगों को बड़ी राहत प्रदान करने के लिये प्रदेश में डिजिटल हस्ताक्षर युक्त जमाबंदी की फर्द यानी ई-फर्द प्रणाली की शुरुआत की है।  

प्रमुख बिंदु  


‘मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’का स्कॉच गोल्ड अवार्ड के लिये हुआ चयन | हरियाणा | 08 May 2023

चर्चा में क्यों?

5 मई, 2023 को हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि राज्य में 6 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण व स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’को स्कॉच गोल्ड अवार्ड के लिये चुना गया है।  

प्रमुख बिंदु  


5 चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल 2024 का पोस्टर रिलीज़ | झारखंड | 08 May 2023

चर्चा में क्यों? 

7 मई, 2023 को झारखंड में सहयोगी संस्था चित्रपट झारखंड के द्वारा हिनू की शुक्ला कॉलोनी स्थित विद्या भारती कार्यालय में चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल 2024 के पोस्टर का लोकार्पण किया गया।  

प्रमुख बिंदु


केटारेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलाग फ्री स्टेटस प्राप्त करने वाला कबीरधाम देश का पहला ज़िला | छत्तीसगढ़ | 08 May 2023

चर्चा में क्यों? 

6 मई, 2023 को छत्तीसगढ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत सात ज़िलों ने केटारेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलाग फ्री स्टेटस प्राप्त किया है, जिसमें कबीरधाम यह स्टेटस हासिल करने वाला देश का पहला ज़िला है। 

प्रमुख बिंदु


देश में पहली बार BRO ने चमोली में खोला कैफे | उत्तराखंड | 08 May 2023

चर्चा में क्यों?

7 मई, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 64वें स्थापना दिवस पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भटे ने उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर चमोली ज़िले के पांडुकेश्वर में देश में बीआरओ के पहले कैफे का वर्चुअली उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु  


उत्तराखंड के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी द्विभाषी किताबें | उत्तराखंड | 08 May 2023

चर्चा में क्यों?

6 मई, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा के दौरान बताया कि अगले सत्र से प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को विज्ञान, गणित और नागरिकशास्त्र की द्विभाषी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।  

प्रमुख बिंदु