मुख्यमंत्री ने सुथनी में किया बायो सीएनजी प्लांट का शिलान्यास | उत्तर प्रदेश | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर ज़िले के सहजनवाँ तहसील के सुथनी गाँव में गीले कूड़े से बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) से बनने वाले प्लांट का लखनऊ से वर्चुअल शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने किया मुजफ्फरपुर में इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन | बिहार | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को बिहार उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दक्षिण बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के मोतीपुर में ग्रीन फील्ड अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया, जो 152 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है।

प्रमुख बिंदु 


ठीकरिया में हुआ क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन | राजस्थान | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत की अध्यक्षता में राज्य के बाँसवाड़ा ज़िले के ठीकरिया में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन हुआ, जिसका नामकरण हरिदेव जोशी के नाम पर करने की घोषणा की गई है।

प्रमुख बिंदु 


राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय का होगा गठन | राजस्थान | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में आर्थिक अपराधों की रोकथाम और राजस्व के स्त्रोतों पर अधिक मजबूती से निगरानी रखने के लिये राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश के 5 हस्त-शिल्प उत्पाद सहित रीवा के सुंदरजा-आम को मिला जी.आई. टैग | मध्य प्रदेश | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संत रविदास हस्तशिल्प विकास निगम अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के इंडस्ट्री प्रमोशन एडं इंटरनल ट्रेड द्वारा मध्य प्रदेश के 6 उत्पादों (5 हस्त-शिल्प उत्पाद और एक उद्यानिकी उत्पाद) को जी.आई. टैग प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  

डिंडौरी की गोंड पेंटिंग

 

ग्वालियर का कार्पेट

 

उज्जैन की बाटिक प्रिंट

 

जबलपुर भेड़ाघाट का स्टोन क्राफ्ट

 

बालाघाट की वारासिओनी की साड़ी

 

रीवा का सुंदरजा-आम


हरियाणा मंत्रिमंडल ने एसएमडीए, 2023 विधेयक के मसौदे को दी मंजूरी | हरियाणा | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

5 अप्रैल, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (SMDA), 2023 विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी गई।

प्रमुख बिंदु 


हरियाणा सरकार ने पंजाब गाँव साँझा भूमि (विनियमन) नियम, 1964 में किया संशोधन | हरियाणा | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पंजाब गाँव साँझा भूमि (विनियमन) नियम, 1964 के उप-नियम (2क) में संशोधन का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु 


रेंडमाईजेशन एंड रियल टाइम इंस्पैक्शन साफ्रटवेयर (ड्रग विंग) | हरियाणा | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

5 अप्रैल, 2023 को हरियाणा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किये गए ड्रग लाईसेंस हितधारकों की संस्थाओं के निरीक्षण को करने हेतू रेंडमाईजेशन एंड रियल टाइम इस्पैक्शन सॉफ्टवेयर (ड्रग विंग) की शुरूआत की है।

प्रमुख बिंदु


झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन | झारखंड | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन हो गया, वे डुमरी विधानसभा से विधायक थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए ये जानकारी साझा की है।

प्रमुख बिंदु 


‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’के तहत सहायता राशि में बढ़ोतरी | छत्तीसगढ़ | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’के तहत सहायता राशि 25 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 50 हज़ार रुपए कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु 

 


छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू की ‘राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28 | छत्तीसगढ़ | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने महिलाओं की कार्यकुशलता को एक नई पहचान देने और उन्हें उद्यम से जोड़ने के लिये ‘राज्य महिला उद्यमिता नीति 2023-28’ लागू की है।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में एक्सोटिक मांगूर एवं बिग हेड मछलियों के मत्स्य बीज उत्पादन, संवर्धन एवं पालन पर प्रतिबंध | छत्तीसगढ़ | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ शासन, मछलीपालन विभाग द्वारा प्रदेश में एक्सोटिक मांगूर (क्लेरियस गेरीपिनस) एवं बिग हेड (हाइपोप्थेलमिक्थीस नोबीलीस) मछलियों के मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य बीज संवर्धन एवं पालन को प्रतिषिद्ध घोषित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के पहले हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण | उत्तराखंड | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को उत्तराखंड सचिवालय में स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया। राज्य सचिवालय में प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 


गंगा किनारे हरिद्वार से श्रीनगर तक वैकल्पिक मार्ग के तीन प्रस्ताव तैयार | उत्तराखंड | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को उत्तराखंड के पौड़ी के ज़िलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश पर बदरीनाथ हाईवे पर गंगा के उस पार एक अन्य समानांतर वैकल्पिक मार्ग के तीन प्रस्ताव तैयार किये गए हैं।

प्रमुख बिंदु