प्रदेश के 5 हस्त-शिल्प उत्पाद सहित रीवा के सुंदरजा-आम को मिला जी.आई. टैग | मध्य प्रदेश | 08 Apr 2023

चर्चा में क्यों?

6 अप्रैल, 2023 को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संत रविदास हस्तशिल्प विकास निगम अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के इंडस्ट्री प्रमोशन एडं इंटरनल ट्रेड द्वारा मध्य प्रदेश के 6 उत्पादों (5 हस्त-शिल्प उत्पाद और एक उद्यानिकी उत्पाद) को जी.आई. टैग प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  

डिंडौरी की गोंड पेंटिंग

 

ग्वालियर का कार्पेट

 

उज्जैन की बाटिक प्रिंट

 

जबलपुर भेड़ाघाट का स्टोन क्राफ्ट

 

बालाघाट की वारासिओनी की साड़ी

 

रीवा का सुंदरजा-आम