नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Feb 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

भगवान श्रीदेवनारायण की जयंती

चर्चा में क्यों 

भगवान विष्णु के अवतार और गुर्जर समाज के परम आराध्य भगवान देवनारायण की 1113 वीं जयंती प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाई गई। 

मुख्य बिंदु 

  • लोक देवता: विष्णु का अवतार माने जाने वाले  भगवान् देवनारायण राजस्थान के प्रमुख लोक देवता हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण के लिये समर्पित कर दिया था। 
  • वह गुर्जर समाज के  परम आराध्य हैं। भगवान देवनारायण का दूसरा नाम उदयसिंह देव भी था। 
  • मुख्य धाम: मालासेरी। भगवान देवनारायण का जन्म राजस्थान के मालासेरी में हुआ था। इसलिये मालासेरी गुर्जरों का मुख्य धाम कहा जाता हैं। भगवान देवनारायण बगड़ावत वंश के बताए जाते हैं।
  • बताया जाता है कि देवनारायण राजस्थान के अलावा में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी रहे हैं। 
  • जन्म: उनका जन्म माघ माह के शुक्ल पक्ष को षष्ठी के दिन आता है। इस दौरान गुर्जर समाज की ओर से मकर संक्रांति और देव एकादशी पर उनकी पूजा की जाती है


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2