उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनॉमी बनाने का प्लान तैयार | उत्तर प्रदेश | 07 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

6 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रस्ताव को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश के 60 हज़ार से अधिक सरकारी स्कूलों में शुरू होगा ‘चेस इन स्कूल’ कार्यक्रम | राजस्थान | 07 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

6 नवंबर, 2022 को राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर में 66वीं ज़िलास्तरीय विद्यालयी खेलकूद के तहत शतरंज प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान बताया कि प्रदेश में 60 हज़ार से अधिक सरकारी विद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती (19 नवंबर) से ‘चेस इन स्कूल’कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा इसके बाद हर महीने के तीसरे शनिवार को ‘नो बैग डे’के दौरान स्कूलों में शतरंज खेला जाएगा।

प्रमुख बिंदु


डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान का जयपुर के जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में आयोजन | राजस्थान | 07 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

6 नवंबर, 2022 को डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रेया गुहा द्वारा जयपुर के जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में कला शिविर में ‘म्हारो राजस्थान’ का आयोजन तथा प्रदर्शनी में स्टॉल का उद्घाटन किया गया।

प्रमुख बिंदु


बीसीएलएल को मिला अर्बन मोबिलिटी अवार्ड 2022 | मध्य प्रदेश | 07 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

6 नवंबर, 2022 को नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर में सार्वजनिक परिवहन के लिये गठित बीसीएलएल को कोच्चि में अर्बन मोबिलिट अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु 


अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2022 का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 07 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

4 नवंबर, 2022 को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने देव प्रबोधिनी एकादशी पर सातदिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2022 का शुभारंभ किया। यह समारोह 4 नवंबर, 2022 से 10 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


तीन आदिवासी रचनाकार को मिला प्रथम जयपाल-जुलियुस-हन्ना साहित्य पुरस्कार | झारखंड | 07 Nov 2022

चर्चा मे क्यों?

6 नवंबर, 2022 को झारखंड के राँची में सह बहुभाषाई आदिवासी-देशज काव्यपाठ का आयोजन प्रेस क्लब सभागार में किया गया, जिसके अंतर्गत प्रथम जयपाल-जुलियुस-हन्ना साहित्य पुरस्कार तीन आदिवासी साहित्यकारों को दिया गया।

प्रमुख बिंदु 


राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत | छत्तीसगढ़ | 07 Nov 2022

चर्चा में क्यों?  

6 नवंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 15वीं राज्यस्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।  

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में खनन की ‘वन स्टेट वन रॉयल्टी’ नीति होगी लागू | उत्तराखंड | 07 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

6 नवंबर, 2022 को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु ने बताया कि प्रदेश की आय के प्रमुख स्रोतों में से एक, खनन की रॉयल्टी दरों में एकरूपता लाने के लिये प्रदेश में ‘वन स्टेट, वन रॉयल्टी’नीति लागू की जाएगी। वन विकास निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर सौंप दिया है। इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

प्रमुख बिंदु 


पाँच विभूतियों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार | उत्तराखंड | 07 Nov 2022

चर्चा में क्यों?

6 नवंबर, 2022 को प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन, उत्तराखंड विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। इसमें पाँच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिये पाँच विभूतियों को पुरस्कार हेतु चुना गया है। इनमें से तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।

प्रमुख बिंदु