प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Nov 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

बीसीएलएल को मिला अर्बन मोबिलिटी अवार्ड 2022

चर्चा में क्यों?

6 नवंबर, 2022 को नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर में सार्वजनिक परिवहन के लिये गठित बीसीएलएल को कोच्चि में अर्बन मोबिलिट अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • निगम को यह अवार्ड ‘सिटी विथ मोस्ट इनोवेटिव फाइनेंस मैकेनिज्म फॉर ट्रांसपोर्ट’ कैटेगरी के लिये मिला।
  • यह अवार्ड समारोह कोच्चि में होटल हयात में हुआ, जहाँ निगमायुक्त केवीएस चौधरी, अपर आयुक्त सीपी गोहिल और एमआईसी सदस्य मनोज राठौर ने अवार्ड प्राप्त किया। यह अवार्ड राज्य के आवासीय एवं शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर ने दिया।
  • बीसीएलएल ने अगस्त 2021 में निजी जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिये नवाचार किया था, जिसके चलते केंद्रशासित ‘अमृत योजना’ की 150 बसों का संचालन ग्रास कास्ट मॉडल पर शुरू किया। उक्त बस संचालन के लिये राजस्व जुटाने हेतु निविदाएँ आमंत्रित की गईं, जिसके चलते अलग से एजेंसी का चयन किया गया।
  • बीसीएलएल के इस सूत्र को देशभर में सराहना मिली है। प्रदेश के अलावा केंद्र सरकार ने भी इस मॉडल को सराहा है।
  • वर्तमान में 20 मार्गो पर बीसीएलएल द्वारा 352 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें रोज़ाना डेढ़ लाख से ज़्यादा यात्री सफर करते हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2022 का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

4 नवंबर, 2022 को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने देव प्रबोधिनी एकादशी पर सातदिवसीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2022 का शुभारंभ किया। यह समारोह 4 नवंबर, 2022 से 10 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 

  • इस समारोह का शुभारंभ कालिदास संस्कृत अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल सभागृह में विक्रम विश्वविद्यालय और कालिदास संस्कृत अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद के तत्वावधान में हुआ।
  • इस समारोह में पद्मभूषण बुधादित्य मुखर्जी (सितारवादन), पद्मश्री डॉ.पुरू दाधीच (कथक नृत्य), वासुदेव कामथ (चित्रकला) और रंगकर्मी एवं प्रसिद्ध अभिनेता राजीव वर्मा को राज्य शासन के प्रतिष्ठित अलंकरण ‘राष्ट्रीय कालिदास सम्मान’से विभूषित किया गया। पहली बार यह चारों सम्मान कालिदास समारोह में दिये गए।
  • राज्यपाल ने इस अवसर पर रघुवंशम् में लगी प्रदर्शनी तथा अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर द्वारा लगाई गई सिक्कों की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। राज्यपाल ने परिसर में हथकरघा एवं हस्त शिल्प मेले का शुभारंभ किया।
  • इस समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा पुस्तक ‘दुर्वा’और ‘मेघदूत’के भोजपुरी अनुवाद एवं कालिदास राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के ब्रॉशर का विमोचन किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह उज्जैन शहर में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाने वाला एक सात दिवसीय समारोह है, जो कालिदास, वात्स्यायन, भर्तृहरि जैसे संस्कृत के साहित्यकारों से परिचित हैं और शिवमंगल सिंह सुमन, प्रभाकर माछवे, गजानन माधव मुक्तिबोध और पंडित सूर्य नारायण व्यास जैसे हिन्दी लेखकों की सराहना करते हैं।
  • अखिल भारतीय कालिदास समारोह के दौरान कई नाटकों का मंचन किया जाता है, जो सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक आदि विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाते हैं। भारतीय शास्त्रीय कार्यक्रमों में कुछ कलाकारों के अलावा कई दिग्गज भी प्रदर्शन करते हैं, जिनकी संगीत क्षेत्र में यात्रा अभी शुरू हुई है।
  • विदित है कि भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1958 में पहली बार इस समारोह का उद्घाटन किया था। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उज्जैन में द्वितीय अखिल भारतीय कालिदास समारोह का उद्घाटन करने का गौरव प्राप्त किया था।  

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow