अब यूरोप और मिडिल ईस्ट तक महकेगा कन्नौज का इत्र | उत्तर प्रदेश | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि एक ज़िला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत कन्नौज के इत्र को वैश्विक बाज़ार में स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार अगले साल फरवरी में पहली बार इंटरनेशनल इत्र फेस्टिवल की मेज़बानी करेगी, जिसमें इत्र उद्योग में अग्रणी फ्राँस समेत यूरोप और मिडिल ईस्ट समेत तमाम अग्रणी देशों के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु 


नक्शों की डोर स्टेप डिलीवरी का शुभारंभ | बिहार | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक मेहता ने शास्त्रीनगर स्थित राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की नक्शों की डोर स्टेप डिलीवरी का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


राजस्थान के 3 विश्वविद्यालयों और आई.एम.टी. गाज़ियाबाद के मध्य हुआ एम.ओ.यू. | राजस्थान | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में राजभवन में आई.एम.टी. गाज़ियाबाद एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के मध्य खेल संस्कृति के विकास के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण सहमति-पत्र (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर हुए।

प्रमुख बिंदु 


प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के मामले में राजस्थान पूरे देश में चौथे स्थान पर | राजस्थान | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को राजस्थान जनसंपर्क विभाग द्वारा बताया गया कि बेहतर सर्विस डिलीवरी और पारदर्शिता की सोच के साथ शुरू की गई जन आधार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के मामले में राजस्थान पूरे देश में चौथे स्थान पर है।

प्रमुख बिंदु 


‘भगवान बिरसा मुंडा स्व-रोज़गार योजना’, ‘टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना’ एवं ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना’ की स्वीकृति | मध्य प्रदेश | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्व-रोज़गार के और अधिक अवसर प्रदान करने के लिये 3 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की। इसमें ‘भगवान बिरसा मुंडा स्व-रोज़गार योजना’, ‘टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना’एवं ‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना’शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश के पहले बकरी पालन एवं उद्यमिता सम्मेलन का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने भोपाल में प्रदेश के पहले ‘बकरी पालन को प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास हेतु पशुपालक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


क्राफ्ट एंड आर्ट प्रदर्शनी ‘हस्तकला बाज़ार’का शुभारंभ | मध्य प्रदेश | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में क्राफ्ट एंड आर्ट प्रदर्शनी ‘हस्तकला बाज़ार’ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ‘ऑपरेशन आक्रमण-2’ | हरियाणा | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा बदमाशों की धरपकड़ के लिये एक दिन का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण- 2’ चलाया गया।

प्रमुख बिंदु 


नई स्कूल स्वास्थ्य योजना ‘सेहत’ का शुभारंभ | हरियाणा | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

5 सितंबर, 2022 को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जाँच के लिये आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत एक नई स्कूल स्वास्थ्य योजना ‘सेहत’ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के महत्त्वपूर्ण निर्णय | छत्तीसगढ़ | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के कल्याण और विकास के लिये पृथक्-पृथक् विभागों के गठन के निर्णय के साथ ही अन्य कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए।

प्रमुख बिंदु 


प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का होगा आयोजन | छत्तीसगढ़ | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल करते हुए इस वर्ष से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ में लघु जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना को मिलेगा बढ़ावा | छत्तीसगढ़ | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रिपरिषद द्वारा लघु जलविद्युत नीति की अवधि में 10 वर्ष की वृद्धि का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु 


छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद का होगा गठन | छत्तीसगढ़ | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुसूचित जाति वर्ग के हित में तत्परता से कार्यवाही एवं उनसे संबंधित नीति विषयक मामलों में अनुशंसा के लिये अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के गठन का निर्णय लिया है।

प्रमुख बिंदु 


देहरादून और रुद्रपुर में खुलेंगे सैनिक स्कूल | उत्तराखंड | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों? 

6 सितंबर, 2022 को उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश में देहरादून और रुद्रपुर में सैनिक स्कूल खोलने के प्रस्ताव पर मंज़ूरी दी गई। अब इसे मंज़ूरी के लिये केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है।

प्रमुख बिंदु 


नेपाल सीमा तक बनने वाली सड़क पर हाथियों के लिये बनेंगे अंडरपास | उत्तराखंड | 07 Sep 2022

चर्चा में क्यों?

6 सितंबर, 2022 को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि एनएचएआई की ओर से बनबसा में जगबूड़ा से नेपाल सीमा (चांदनी दुधारा) तक बनाई जाने वाली चार किमी. लंबी सड़क पर वन्यजीवों, खासकर हाथियों के अबाध आवागमन के मद्देनज़र अंडरपास बनाए जाएंगे।

प्रमुख बिंदु