नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Jul 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

गुमला की चार महिला फुटबॉल खिलाड़ी इंडिया कैंप के लिये चयनित

चर्चा में क्यों?

5 जुलाई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप (एशिया कप) 2023 के तहत इंदौर में संचालित इंडिया कैंप के लिये झारखंड के गुमला ज़िले के आवासीय फुटबॉल बालिका प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम से चार महिला फुटबॉलरों का चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु 

  • चयनित बालिका खिलाड़ियों में शिवानी टोप्पो, विकसित बाड़ा, सेलिना डांग व अनिता डुंगडुंग शामिल हैं।
  • ज़िला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून ने बताया कि कैंप में चारों खिलाड़ी दो माह तक फुटबॉल का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। चारों खिलाड़ियों ने अपने खेल प्रतिभा के दम पर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये अपनी जगह बनाई है। कैंप में खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा तो उनका चयन एशिया कप के लिये भी हो सकता है।
  • उन्होंने कहा कि खेल नगरी के नाम से विख्यात गुमला ज़िला में खिलाड़ियों की भरमार है। यहाँ के खिलाड़ी काफी प्रतिभावान हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक गुमला की पहचान बना चुके हैं। 


झारखंड Switch to English

प्रोजेक्ट रेल

चर्चा में क्यों?

6 जुलाई, 2023 को झारखंड के खूंटी ज़िले के उपायुक्त शशि रंजन ने शिक्षा विभाग की बैठक में बताया कि खूंटी ज़िले में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये प्रोजेक्ट रेल (Regular Assessment for Improved Learning - RAIL) की शुरुआत की जाएगी।

प्रमुख बिंदु 

  • प्रोजेक्ट रेल खूंटी प्रखंड के चयनित 14 माध्यमिक और प्रत्येक प्रखंड से दो-दो माध्यमिक और उच्च विद्यालय में चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 14 जुलाई से की जाएगी।
  • उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत चयनित विद्यालयों में गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान का पढ़ाये गए सिलेबस के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आधार पर साप्ताहिक जाँच की जाएगी, जिससे बच्चों के अधिगम स्तर एवं उनमें दिन-प्रतिदिन हुए प्रगति का आकलन किया जाएगा।
  • इसके लिये एक डैशबोर्ड बनाया जाएगा, जिसमें साप्ताहिक परीक्षाएँ, पाठ्यक्रम की जानकारी, बच्चों की परफॉर्मेंस एनालिसिस प्रदर्शित की जाएगी। डैशबोर्ड को एनआईसी से जोड़ा जाएगा।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2