प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

इन्वेस्ट राजस्थान, 2022

चर्चा में क्यों? 

6 मई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास परइन्वेस्ट राजस्थान, 2022’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक संबोधित की। 

प्रमुख बिंदु 

  • इन्वेस्ट राजस्थान, 2022’ का आयोजन जयपुर के सीतापुरा स्थितजयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटरमें 7 और 8 अक्टूबर, 2022 को होगा। 
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि इन्वेस्ट राजस्थान के लिये देश भर में रोड शो और इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किये गए। इनमें 10.45 लाख करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश के लिये 4192 एमओयू एवं एलओआई हुए है, जिनसे प्रदेश में 9.69 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार मिलेगा।   
  • उद्योग एवं वाणिज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने बताया कि इन्वेस्ट राजस्थान के कनेक्ट कार्यक्रमों की श्रृंखला में जयपुर में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) के समन्वय से गोल्फ इवेंट, विशाखापत्तनम् के मेडिकल डिवाइस पार्क, वडोदरा के पेट्रोलियम, केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स इंवेस्टमेंट रीजन (पीसीपीआईआर) और गुरुग्राम के फिनटेक पार्क में रोड शो आयोजित किये जाएंगे। 

मध्य प्रदेश Switch to English

12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप, 2022

चर्चा में क्यों? 

6 मई, 2022 को मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भोपाल में 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप, 2022 का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि इस चैंपियनशिप में मेजबान मध्य प्रदेश सहित देश की 27 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, असम, बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पुदुच्चेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, केरल, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की टीमें शामिल हैं।  
  • चैंपियनशिप में इन टीमों को 8 पूलों में बांटा गया है। पूल- में मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और बिहार, पूल-बी में हरियाणा, असम, बंगाल शामिल हैं।   
  • पूल-सी में पंजाब, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा तथा पूल-डी में महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं।   
  • झारखंड, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी को पूल- में रखा गया है, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार को पूल-एफ में रखा गया है।   
  • पूल-जी में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ और गुजरात, पूल-एच में ओडिशा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश को शामिल किया गया है।   
  • 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप, 2022 का फाइनल मैच 17 मई को खेला जाएगा। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow