प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश की तीन विभूतियों को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया

चर्चा में क्यों?

5 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार (द्वितीय संस्करण) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्य प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में वर्ष 2023 के लिये 3 पद्म विभूषण, 5 पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये गए।
  • कला के क्षेत्र में रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार तथा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • झाबुआ के कलाकार दंपत्ति रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार पिछले 3 दशकों से झाबुआ की सुप्रसिद्ध जनजातीय गुड़िया और पारंपरिक जनजातीय परिधान के निर्माण में लगे हुए हैं।
  • जबलपुर के चिकित्सक डॉ. डावर किफायती इलाज़ से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा कर रहे हैं।


मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने ‘हिरवार सूक्ष्म सिंचाई परियोजना’ का लोकार्पण किया

चर्चा में क्यों?

5 अप्रैल, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल ज़िले के ग्राम बहेरिया में 116 करोड़ 78 लाख रुपए लागत की ‘हिरवार सूक्ष्म सिंचाई परियोजना’ का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल ज़िले कि हिरवार सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से 37 ग्रामों में किसानों की 7481 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा, जिससे किसानों की जिंदगी बदलेगी और उनके खेत लहलहा उठेंगे।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहडोल ज़िले के ही ब्यौहारी में 327.51 करोड़ रुपए लागत की भन्नी वृहद् सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। किसानों के खेत तक पानी पहुँचाने के लिये बड़े पैमाने पर कार्य हो रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा निरंतर बढ़ रहा है।    

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2