प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Mar 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

एमपीटी सदर्न स्पाइसेज़ का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2022 को मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने होटल पलाश रेजिडेंसी में ‘एमपीटी सदर्न स्पाइसेज़’ (MPT Southern Spices) का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यटन निगम के इस नवाचार से भीमबेटका, साँची और भोपाल आने वाले पर्यटकों और आमजन को दक्षिण भारतीय व्यंजनों का ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा, साथ ही निगम के व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। 
  • कैफेटेरिया की सफलता पर इसे निगम के अन्य होटलों में भी संचालित किया जाएगा। 
  • प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम एस. विश्वनाथन ने बताया कि कैफेटेरिया को दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिये विशेष रूप से नवीनीकृत कर दक्षिण भारत के अनुरूप थीम रखी गई है। 
  • कैफटेरिया में साउथ इंडियन व्यंजनों को विशेष रूप से तैयार करने के लिये सभी अत्याधुनिक और उपयोगी किचन उपकरण भी स्थापित किये गए हैं। लगभग 1200 वर्ग फीट में तैयार ‘एमपीटी सदर्न स्पाइसेज़’ की क्षमता 40 व्यक्तियों की है। अतिथियों की संख्या में वृद्धि होने पर क्षमता में वृद्धि की जा सकती है। 
  • ‘एमपीटी सदर्न स्पाइसेज़’ का मुख्य आकर्षण साउथ इंडियन थाली है, जो वेज और नॉनवेज दोनों ही मीनू में उपलब्ध है। साथ ही आने वाले पर्यटक और आमजन को अप्पम, पूटे, इडियप्पम, केरला परोठा, परूप्पू वाडा, पोडी इडली, वडाई, बनाना बज्जी, मिर्ची बज्जी और दक्षिण भारत की पायसम खीर का लजीज स्वाद भी मिलेगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

बुधनी बनेगा देश का पहला वाटर प्लस और अद्भुत शहर

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर ज़िले के बुधनी शहर के गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करते हुए कहा कि बुधनी को देश का पहला वाटर प्लस और अद्भुत शहर बनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर देश का पहला वाटर प्लस महानगर बन चुका है। बुधनी को भी देश के छोटे शहरों की श्रेणी में पहला वाटर प्लस शहर बनाया जाएगा। बुधनी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ यहाँ स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा और रोज़गार के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किये जाएंगे। 
  • इससे पहले मुख्यमंत्री ने बुधनी में 44 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बने सीवरेज सिस्टम का लोकार्पण और 59 करोड़ के निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।
  • उन्होंने बुधनी के जर्रापुर में निजी क्षेत्र की ‘विहान फूड इंडस्ट्री’ का भूमि-पूजन किया। कृषि आधारित इस उद्योग से क्षेत्र के किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। फूड इंडस्ट्री से 900 लोगों को रोज़गार मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री ने नगर के विकास में भागीदार बनने वाले नागरिकों, व्यवसायियों और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया, साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में हितलाभ भी वितरित किये।
  • मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष से बुधनी के गौरव दिवस पर 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने, बुधनी के खिलौना व्यवसाय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा बुधनी में सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा भी की। 
  • उन्होंने कहा कि एक माह में सभी घरों के निस्तारी पानी को सीवरेज प्लांट से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि खुले में शौच, सड़क पर कचरा फेंकने और पॉलीथिन के उपयोग आदि को छोड़ने का संकल्प लें।

मध्य प्रदेश Switch to English

‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ के तहत दूध टेस्टिंग की सुविधा

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिवस पर एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदेश में 1600 साँची मिल्क पार्लर पर ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ में दूध टेस्टिंग की सुविधा का शुभारंभ किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • दूध में मिलावट की जाँच के लिये सभी साँची पार्लर्स पर टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई है। टेस्टिंग किट में यूरिया, डिटर्जेंट/साबुन, माल्टोज़, ग्लूकोज़, सुक्रोज़ की जाँच करने की स्ट्रिप उपलब्ध कराई गई है, जिससे उपभोक्ता तुरंत ही दूध में मिलावट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 11 नवंबर, 2020 को राजधानी भोपाल से प्रदेश में ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ की शुरुआत की थी।
  • इस अभियान के तहत वर्तमान में 15 चलित प्रयोगशालाएँ चलाई जा रही हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 8 फरवरी, 2022 को छिंदवाड़ा, नीमच और भिंड के लिये तीन नई चलित प्रयोगशालाओं की सौगात दी थी।
  • इन चलित प्रयोगशालाओं में नागरिक 10 रुपए के शुल्क में आसानी से खाद्य पदार्थों की जाँच करा सकते हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2