प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

देश के तीन शीर्ष थानों में बिहार का अरवल महिला थाना शामिल

चर्चा में क्यों?

5 जनवरी, 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार के अरवल महिला पुलिस थाना को वर्ष 2022 के लिये देश के शीर्ष तीन थानों में चुना है।

प्रमुख बिंदु

  • अरवल महिला पुलिस थाने का चयन अनुसंधान व केसों के निष्पादन, अपराध रोकने की पहल, मामलों में आरोप पत्र दायर करने की तेज गति आदि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में ओडिशा के गंजाम ज़िले का अस्का थाना और उत्तराखंड के चंपावत ज़िले का बनवास पुलिस थाना भी शामिल है।
  • 20 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली मे आयोजित पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा इन सभी पुलिस थानों के थानाध्यक्षों को पुस्कृत किया जाएगा। प्रथम तीन में किसे कौन-सी रैंकिंग मिलेगी, इसकी घोषणा भी उसी दिन होगी।
  • सितंबर, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ने अरवल महिला थाने का निरीक्षण किया था। इस दौरान गृह मंत्रालय की टीम ने पुलिस थाने के रजिस्टर में लंबित मामलों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं की जाँच की और स्थानीय नागरिकों से फीडबैक भी लिये।
  • अरवल महिला थाने में महिलाओं के लिये बैठने की व्यवस्था, महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों को खेलने के लिये सभी प्रकार की सुविधाएँ मौजूद हैं। इस पुलिस थाने में दिव्यांगों व वृद्धों के लिये रैंप भी बना हुआ है और महिला तथा पुरूष हवालात अलग-अलग हैं।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के साथ व्यवहार आदि मानकों पर देश के शीर्ष थानों का निर्धारण करता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow