यूपी पुलिस की 25वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता में मुरादाबाद बना चैंपियन | उत्तर प्रदेश | 06 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2023 को मुरादाबाद के डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में संपन्न हुए यूपी पुलिस की 25वीं वार्षिक घुड़सवारी प्रतियोगिता में मुरादाबाद के घोड़े और घुड़सवार एक बार फिर चैंपियन बन गए। मुरादाबाद ने अपने शानदार प्रदर्शन से ट्रॉफी अपने कब्ज़े में रखी है।

प्रमुख बिंदु


बिहार में 13 दिसंबर से दो दिन का वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन | बिहार | 06 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

5 दिसंबर, 2023 को बिहार के उद्योग विभाग के मंत्री समीर महासेठ तथा सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने मीडिया को बताया कि उद्योग विभाग द्वारा 13-14 दिसंबर, 2023 को पटना के ज्ञान भवन में ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023... एक वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन’ (Bihar Business Connect-2023 : A Global Investors’ Summit) का आयोजन किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान गृह रक्षा विभाग के 2 अधिकारियों, 5 कार्मिकों तथा एक स्वयं सेवक को ‘महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क’ से सम्मानित करने की घोषणा | राजस्थान | 06 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

5 दिसंबर, 2023 को 61वें गृह रक्षा स्थापना दिवस-2023 की पूर्व संध्या पर राजस्थान गृह रक्षा विभाग के 2 अधिकारियों, 5 कार्मिकों तथा एक स्वयं सेवक को महानिदेशक गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

प्रमुख बिंदु


राजस्थान के सबसे लंबे हाईलेवल ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू | राजस्थान | 06 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

5 दिसंबर, 2023 को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि सवाई माधोपुर-इटावा मार्ग पर झरेर के बालाजी केतुदा गाँव के पास चंबल नदी पर राजस्थान के सबसे लंबे हाईलेवल ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

प्रमुख बिंदु


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में आपराधिक पृष्ठभूमि के 90 विधायक विजेता | मध्य प्रदेश | 06 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

5 दिसंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में जीतने वाले विधायकों में 90 आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इनमें से 34 पर गंभीर अपराध दर्ज है।

प्रमुख बिंदु

 


जींद ज़िले के लिये 590 करोड़ रुपए की कुल 39 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास | हरियाणा | 06 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद ज़िले के लिये कुल 590 करोड़ रुपए की 39 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें लगभग 51 करोड़ रुपए की 8 परियोनाओं का उद्घाटन व 539 करोड़ रुपए की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

प्रमुख बिंदु


लोहाघाट में बनेगा प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज | उत्तराखंड | 06 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

5 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स में आयोजित समारोह में कहा कि लोहाघाट में प्रदेश का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनेगा, इसके लिये 500 नाली भूमि हस्तांतरण के लिये अनुमोदन दिया जा चुका है।

प्रमुख बिंदु