प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Dec 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में आपराधिक पृष्ठभूमि के 90 विधायक विजेता

चर्चा में क्यों?

5 दिसंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में जीतने वाले विधायकों में 90 आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इनमें से 34 पर गंभीर अपराध दर्ज है।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में कुल विजेताओं में से 39 प्रतिशत अपराधी तो 15 प्रतिशत पर गंभीर अपराध दर्ज हैं। भाजपा के 51, कॉन्ग्रेस के 38 और भारत आदिवासी पार्टी के एक विजेता ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं।
  • वर्ष 2018 में 94 विधायकों ने अपराध एवं 47 ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये थे। अर्थात कुल विजेताओं में से 41 प्रतिशत अपराधी तो 20 प्रतिशत पर गंभीर अपराध दर्ज थे।
  • उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपें गए शपथ पत्र के आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार विजेताओं में 205 करोड़पति हैं और इनकी औसत संपत्ति 11.77 करोड़ रुपए है। 2018 में विधायकों की औसत संपत्ति 10.17 करोड़ रुपए थी।
  • पुन: निर्वाचित होने वाले 101 विधायकों की औसत संपत्ति में पाँच वर्ष में 4.60 करोड़ (37 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है।
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में तीन अधिक संपत्ति रखने वाले विजेता हैं- चेतन्य कश्यप (रतलाम सीट), संजय पाठक (विजयराघवगढ़) तथा कमलनाथ (छिंदवाड़ा)।
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 में तीन सबसे कम संपत्ति रखने वाले विजेता हैं- कमलेश्वर डोडियार (सैलाना), संतोष वरकडे (सीहोरा), कंचन मुकेश तन्वे (खंडवा)।

 


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2