प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Nov 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

भारत ने जीता झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का खिताब

चर्चा में क्यों?

5 नवंबर, 2023 को राँची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीत लिया। 

प्रमुख बिंदु  

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारत व जापान के बीच फाइनल मुकाबला देखने स्टेडियम पहुँचे और महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।  
  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजयरथ जारी रखते हुए झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राँची-2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपए और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी। 
  • इस मुकाबले में भारतीय टीम ने हाफ टाइम की समाप्ति तक 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के लिये यह गोल संगीता कुमारी ने 17वें मिनट में किया। दूसरे हाफ में मेज़बान टीम के लिये दूसरा गोल नेहा ने 46वें मिनट में, तीसरा गोल लालरेमसियामी ने 57वें मिनट में और चौथा तथा अंतिम गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया। 
  • कांस्य पदक मुकाबले में चीन ने कोरिया को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। कोरिया को चौथे, मलेशिया को पाँचवें और थाईलैंड को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। 
  • भारत की इस संस्करण में सात मैचों में यह लगातार सातवीं जीत थी। भारतीय टीम के लिये संगीता कुमारी ने टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा छह गोल किये जबकि चीन की जियाकी झोंग सात गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं। 
  • विदित हो कि पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जापान ने चीन को 2-1 से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow